छात्रों ने मिलकर बनाई गणेश जी की आकृति: बैतूल के भारत भारती स्कूल में मानव श्रृंखला से दिखाई भक्ति – Betul News

छात्रों ने मिलकर बनाई गणेश जी की आकृति:  बैतूल के भारत भारती स्कूल में मानव श्रृंखला से दिखाई भक्ति – Betul News


सभी ने विद्यालय के ट्रैक शूट पहने थे, जिनका भगवा रंग आकृति को और आकर्षक बना रहा था।

बैतूल में भारत भारती आवासीय सीबीएसई विद्यालय में गणेश चतुर्थी का आयोजन इस बार अनूठे अंदाज में हुआ। छात्रावास में रहने वाले 222 बच्चों ने मानव श्रृंखला बनाकर भगवान गणेश की आकृति बनाई। सभी ने विद्यालय के ट्रैक शूट पहने थे, जिनका भगवा रंग आकृति को और आक

.

विद्यालय में गणेश उत्सव की शुरुआत पारंपरिक विधि-विधान से की गई। प्रतिमा स्थापना के बाद प्रतिदिन सुबह-शाम आरती और पूजन का कार्यक्रम होगा। शाम को विद्यार्थियों के लिए बौद्धिक और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।

बच्चों को घर जैसा माहौल देने की कोशिश प्राचार्य जितेंद्र परसाई ने बताया कि हर साल यह आयोजन छात्रावास के विद्यार्थियों के लिए किया जाता है। “इस बार बच्चों ने एक-एक चीज का प्रेजेंटेशन किया। इसके लिए पहले से उन्हें प्रैक्टिस भी करवाई गई थी। उद्देश्य यह था कि बच्चों को घर जैसा माहौल मिल सके।”

शिक्षकों का विशेष योगदान इस आयोजन को सफल बनाने में शिक्षक भूपेंद्र गढ़वाल, निशांत कौरव, अजय सिंह, शुभम माकोड़े, दीपक, हेमंत सोनी, मुकेश दवांडे, लोकेश धुर्वे, रोहित त्यागी और अनंतराम का विशेष योगदान रहा। सभी ने मिलकर बच्चों का मार्गदर्शन किया और कार्यक्रम को सफल बनाया।

देखिए तस्वीरें…



Source link