उमरिया के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में मरीजों की सेवा में लापरवाही का मामला सामने आया है। बुधवार की रात भाजपा नेता मनीष सिंह ने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने एक गंभीर मरीज को बिना इलाज के परेशान होते देखा।
.
रजिस्ट्रेशन काउंटर पर बैठे कर्मचारी रामचरित साकेत पर नशे की हालत में काम करने का आरोप लगा है। भाजपा नेता के अनुसार, साकेत मरीजों से अभद्र व्यवहार करता है। एक लीवर के मरीज को तीन घंटे से अधिक समय तक कोई देखने नहीं आया।
मामले में सिविल सर्जन डॉ. के.सी. सोनी ने गुरुवार को बताया कि तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने रामचरित साकेत को नोटिस जारी कर रजिस्ट्रेशन काउंटर से हटा दिया। साथ ही उनके निलंबन के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
अस्पताल में मरीजों को रेफर करने के बाद भी 108 एंबुलेंस की सुविधा समय पर नहीं मिल पाती है। भाजपा नेता मनीष सिंह ने कहा कि वे इस पूरे मामले की जानकारी सीएमएचओ को देंगे। सिविल सर्जन ने इस घटना की जांच के लिए एक टीम गठित करने की बात कही है।