धार में बारिश के कारण सीमेंट टैंकर पलटा: सड़क किनारे की मिट्टी धंसने से हादसा, बड़ी घटना टली, ड्राइवर सुरक्षित – Dhar News

धार में बारिश के कारण सीमेंट टैंकर पलटा:  सड़क किनारे की मिट्टी धंसने से हादसा, बड़ी घटना टली, ड्राइवर सुरक्षित – Dhar News


धार जिले में गुरुवार सुबह धरमपुरी बायपास चौराहे पर मनावर अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी का टैंकर पलट गया। वाहन कसरावद के सेल्दा प्लांट से राख भरकर मनावर स्थित फैक्ट्री जा रहा था।

.

चालक तंजीम खान ने बताया कि आगे जाम लगा हुआ था। वाहन को साइड से निकालने की कोशिश के दौरान सड़क किनारे की मिट्टी धंस गई। इससे भारी वाहन असंतुलित होकर खेत में पलट गया। हालांकि बड़ी घटना टल गई और ड्राइवर और क्लीनर सुरक्षित बच गए।

सड़क किनारे ठोस भराव न होने से होते हैं हादसे

स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस जगह पर पहले भी कई हादसे हुए हैं। संकरी सड़क और सड़क किनारे ठोस भराव न होने से यहां अक्सर हादसे होते हैं। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संतोष यादव ने पुलिस टीम को मौके पर भेजा।

प्रशासन ने आगे हादसों को रोकने के लिए मार्ग पर सांकेतिक बोर्ड लगाने का निर्णय लिया है। फिलहाल क्रेन की मदद से वाहन को हटाने की कार्रवाई की जा रही है।



Source link