Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के आगाज में लगभग 10 दिन का समय है. 9 सितंबर से मेगा टूर्नामेंट का आगाज हो जाएगा. एशिया कप के लिए भारत और पाकिस्तान टीम का ऐलान हो चुका है और अब श्रीलंका ने भी अपने स्क्वाड की घोषणा कर दी है. इस टीम में आईपीएल में धोनी के टीम मेट युवा खिलाड़ी की भी एंट्री हो गई है. इस खिलाड़ी ने आईपीएल 2025 में 12 मुकाबले खेले थे.
एशिया कप के लिए श्रीलंका का स्क्वाड
चरिथ असलांका (कप्तान), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पथुम निसांका, कुसल परेरा, कामिल मिशारा, दासुन शनाका, कामिंडु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, नुवानिदु फर्नांडो, डुनिथ वेलालेज, चमिका करुणारत्ने, महेश थीक्षाना, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा, दुष्मंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो.