नीमच में पुलिस का सर्च ऑपरेशन, 69 गुंडे-बदमाशों की चेकिंग: 100 फरार आरोपियों के वारंट तामील, 16 नए केस दर्ज – Neemuch News

नीमच में पुलिस का सर्च ऑपरेशन, 69 गुंडे-बदमाशों की चेकिंग:  100 फरार आरोपियों के वारंट तामील, 16 नए केस दर्ज – Neemuch News


नीमच पुलिस का कॉम्बिंग ऑपरेशन: 100 वारंट तामील, बदमाशों में हड़कंप

नीमच जिला पुलिस ने 27-28 अगस्त की रात विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन में चले इस अभियान में 100 फरार आरोपियों के वारंट तामील किए गए। इनमें 25 स्थायी और 75 गिरफ्तारी वारंट शामिल हैं।

.

वारंट में एनडीपीएस एक्ट के 2, शरीर संबंधी अपराधों के 50 और संपत्ति संबंधी अपराधों के 18 वारंट शामिल थे। पुलिस ने 4 महिला संबंधी अपराधों के आदतन आरोपियों की चेकिंग की। साथ ही 69 गुंडों और निगरानी बदमाशों को भी चेक किया गया।

अभियान के दौरान 15 आबकारी अधिनियम और एक शस्त्र अधिनियम के तहत नए मामले दर्ज किए गए। पुलिस ने धारा 173(8) के तहत वांछित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। टीमों ने 76 होटल, लॉज और ढाबों की जांच की।

वाहन चेकिंग में 6 वाहनों के चालान बनाए गए। इनसे 6,000 रुपए का शमन शुल्क वसूल किया गया। पुलिस ने थाना क्षेत्रों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं के पंडालों का निरीक्षण किया। वहां मौजूद वॉलेंटियरों को भी चेक किया।

एसपी अंकित जायसवाल ने जनता से फरार आरोपियों और अवैध गतिविधियों की जानकारी देने की अपील की है। सूचना देने वालों को इनाम दिया जाएगा और उनकी पहचान गुप्त रखी जाएगी। पुलिस ने कहा कि ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।



Source link