मरीज के परिजन ने अस्पताल वार्ड बॉय की बाइक चोरी की।
रायसेन जिला अस्पताल में चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल में भर्ती एक मरीज का परिजन ही चोर निकला। अस्पताल का वार्ड बॉय घनश्याम बैरागी चाबी बाइक में ही भूल गया था। मौका पाकर चोर बाइक लेकर फरार हो गया।
.
घटना बुधवार रात की है। युवक अपनी पत्नी और बच्चे के साथ अस्पताल आया था। घटना की एक सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। फुटेज में दिख रहा है कि उसने पहले बच्चे को अपनी पत्नी के पास छोड़ा। फिर बाइक लेकर फरार हो गया। युवक ने अपना चेहरा कपड़े से ढक रखा था।
वार्ड बॉय बाइक में ही चाबी भूल गया था।
सीसीटीवी फुटेज देख पत्नी ने पहचाना
अस्पताल कर्मचारियों ने परिसर में लगे 20 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज को अस्पताल में भर्ती उसकी पत्नी को दिखाया गया। पत्नी ने उसकी पहचान कर ली। कर्मचारियों के कहने पर पत्नी ने फोन कर युवक को अस्पताल बुलाया।

सीसीटीवी फुटेज देख पत्नी ने पहचाना।
चोरी हुई बाइक बरामद
कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले तो युवक ने कई बहाने बनाए। लेकिन बाद में उसने चोरी कबूल कर ली। उसने बाइक के साइड ग्लास भी निकाल दिए थे। आखिरकार पुलिस की मौजूदगी में युवक ने बाइक वापस कर दी।