रील के लिए यूज हो रहा जबलपुर का फ्लाईओवर: सबसे बड़े फ्लाईओवर पर कोई कार के ऊपर तो काई डांस का बना रहा वीडियो – Jabalpur News

रील के लिए यूज हो रहा जबलपुर का फ्लाईओवर:  सबसे बड़े फ्लाईओवर पर कोई कार के ऊपर तो काई डांस का बना रहा वीडियो – Jabalpur News


केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने 23 अगस्त को 1100 करोड़ रुपए की लागत से बने प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाईओवर ब्रिज का उद्घाटन किया था। लोगों ने सोचा था शहर का यातायात सुगम होगा, लेकिन इसके उलट फ्लाईओवर वीडियो और रील बनाने वालों का अड्डा बन च

.

खास बात तो यह है कि फ्लाईओवर में लगातार पुलिस घूम रही है, इसके बाद भी इन्हें किसी का डर नहीं। पुलिस ब्रिज पर वीडियो बनाने और स्टंट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कह रही है।

जबलपुर में बना है प्रदेश का सबसे लंबा फ्लाईओवर।

नया फ्लाईओवर ब्रिज बनने पर डीजे डांस

सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आठ से दस लड़के ब्रिज की नीली लाइट के नीचे डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। ब्रिज के ऊपर कार खड़ी कर तेज आवाज में गाने बज रहे हैं और लड़के डांस कर रहे हैं। संभवत: यह देर रात का वीडियो है। सूनी सड़क पर 31 सेकेंड का यह वीडियो इन्हीं लड़कों ने बनाकर लाइक,व्यू की चाहत में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।

पहले वीडियो में 5-6 युवक कार की छत और दरवाजों पर बैठे नजर आए।

पहले वीडियो में 5-6 युवक कार की छत और दरवाजों पर बैठे नजर आए।

ब्रिज की रोड पर लेटकर फोटो सेशन

एक वीडियो में कुछ लड़के फ्लाईओवर की रोड पर लेटकर फोटो सेशन कर रहे हैं। एक लड़का जमीन पर लेटा हुआ है और उसके साथी मोबाइल से उसका वीडियो बना रहे हैं। अलग-अलग तरह से फोटो सेशल चल रहा है।

एक बाइक पर 6 नाबालिग बैठे

फ्लाईओवर पर एक बाइक पर सवार 6 युवक ने दिखाया स्टंट।

फ्लाईओवर पर एक बाइक पर सवार 6 युवक ने दिखाया स्टंट।

अब जो तस्वीर आप देखेंगे, शायर इससे पहले कभी नहीं देखी होगी। एक बाइक पर 6 नाबालिग बैठे हुए हैं। कुछ साथी आगे चलती बाइक से फोटो और वीडियो बना रहे थे। इस दौरान बाइक काफी तेज रफ्तार में दौड़ाई जा रही थी। कई बाइकों में नंबर प्लेट भी नहीं थी।

कार की छत पर बैठे युवक

दमोह नाका से मदनमहल की ओर जाती एक काली कार का, इसमें 5-6 युवक कार की छत और दरवाजों पर बैठे नजर आए। कुछ युवक मोबाइल से सेल्फी ले रहे थे, तो कुछ वीडियो बना रहे थे। इस 18 सेकेंड के वीडियो को राहगीरों ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड किया और पुलिस से ऐसे स्टंटबाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

रैलिंग पर चढ़कर बनाई रील

फ्लाईओवर की रेलिंग पर चढ़कर कुछ नाबालिग वीडियो बनवाते नजर आए।

फ्लाईओवर की रेलिंग पर चढ़कर कुछ नाबालिग वीडियो बनवाते नजर आए।

वीडियो में लोग ब्रिज की रेलिंग पर चढ़कर इंस्टाग्राम रील बना रहे हैं। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कुछ युवक रेलिंग पर चढ़कर खतरनाक पोज दे रहे हैं। लोगों ने सोशल मीडिया में इस पर कमेंट करते हुए कहा, ब्रिज की मजबूती देखने ऊपर चढ़ गए हैं क्या ?

माही किन्नर ने किया फ्लाईओवर में डांस

ब्रिज पर डांस करती माही किन्नर।

ब्रिज पर डांस करती माही किन्नर।

जबलपुर की माही किन्नर का वीडियो भी सोशल मीडिया में बहुत लाइक,व्यू पा रहा है। माही शुक्ला किन्रर फिल्म एक्ट्रेस की तरह फ्लाईओवर ब्रिज में डांस कर रही है, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ भी लगी हुई है।

ऊंट लेकर चढ़ गया युवक

हद तो तब हो गई जब एक व्यक्ति ऊंट लेकर फ्लाईओवर ब्रिज पर चढ़ गया। ऊंट को देखते ही भीड़ लग गई, कुछ उस पर बैठकर तो कुछ उसके सामने खड़े होकर रील, वीडियो और सेल्फी लेने लगे। इस बीच वहां से पुलिस गुजर रही थी, जिन्होंने कि तुरंत ऊंच के मालिक को ब्रिज से दूर जाने कहा।

ब्रिज की हो गई थी बिजली गुल

फ्लाईओवर की बिजली गुल होने पर इस तरह से अंधेरा हो गया था।

फ्लाईओवर की बिजली गुल होने पर इस तरह से अंधेरा हो गया था।

1100 करोड़ रुपए की लागत से बने फ्लाईओवर ब्रिज की महज पांच से छह दिनों में ही बिजली गुल हो गई थी। जिसकी तस्वीरें भी लोगों ने मोबाइल से लेकर सोशल मीडिया में पोस्ट की है, इसके अलावा ब्रिज पर शराबखोरी और ठेले भी सजने लगे हैं।

एएसपी पल्लवी शुक्ला का कहना है

QuoteImage

फ्लाईओवर ब्रिज में अलग-अलग तरह के वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे है। लोग लाइक,व्यू के लिए स्टंट कर रहे हैं, यह गलत है। संबंधित थाना क्षेत्र के प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं, फ्लाईओवर ब्रिज पर जाकर वीडियो बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें।

QuoteImage



Source link