लगातार 6 गेंदों पर 6 विकेट लेकर मचाया तहलका… भारत के इस खूंखार गेंदबाज ने चटकाए W,W,W,W,W,W

लगातार 6 गेंदों पर 6 विकेट लेकर मचाया तहलका… भारत के इस खूंखार गेंदबाज ने चटकाए W,W,W,W,W,W


Unbreakable Cricket Records: क्रिकेट एक ऐसा रोमांचक खेल है, जिसमें कभी भी और किसी भी पल कुछ भी घट सकता है. क्रिकेट अनिश्चितताओं और धूम-धड़ाके का खेल है. क्रिकेट के मैदान पर एक बार कुछ ऐसा घट गया, जिसने लोगों के होश उड़ाकर रख दिए. भारत के एक खूंखार गेंदबाज ने लगातार 6 गेंदों पर 6 विकेट चटकाकर सनसनी मचा दी. बता दें कि किसी भी गेंदबाज के लिए लगातार 6 गेंदों पर 6 विकेट चटकाने के बारे में सोचना भी मुश्किल है और ज्यादातर लोगों को ये बात मजाक भी लगे. लेकिन क्रिकेट के मैदान पर ये असंभव सा दिखने वाला रिकॉर्ड भी बन चुका है.

भारत के इस खूंखार गेंदबाज ने लगातार 6 गेंदों पर चटकाए 6 विकेट

भारत के एक खूंखार गेंदबाज ने साल 2021 में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अजमान में कारवान अंडर-19 ग्लोबल टी20 लीग में लगातार 6 गेंदों पर 6 विकेट लेकर तहलका मचा दिया. ये खतरनाक गेंदबाज कोई और नहीं बल्कि भारतीय मूल के युवा क्रिकेटर हर्षित सेठ हैं. हर्षित सेठ भारतीय मूल के हैं, जो संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के क्रिकेटर हैं. हर्षित सेठ ने साल 2021 में कारवान अंडर-19 ग्लोबल टी20 लीग में डीसीसी स्टारेट्स के लिए गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान की हैदराबाद हॉक्स के खिलाफ लगातार 6 गेंदों पर 6 विकेट चटकाए थे.

Add Zee News as a Preferred Source


खूंखार गेंदबाज ने चटकाए W,W,W,W,W,W

अजमान क्रिकेट काउंसिल द्वारा साल 2021 में आयोजित कारवान अंडर-19 ग्लोबल टी20 लीग के इस मैच में हर्षित सेठ की टीम डीसीसी स्टारेट्स ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 137/6 का स्कोर बनाया. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की हैदराबाद हॉक्स टीम का स्कोर एक वक्त पर 12/0 था. लेकिन इसके बाद डीसीसी स्टारेट्स के स्पिनर हर्षित सेठ ने ऐसी तबाही मचाई कि हैदराबाद हॉक्स का स्कोर 12/0 से 16/9 हो गया. हर्षित सेठ ने इस दौरान लगातार 6 गेंदों पर 6 विकेट झटके थे.

कैसे हुआ ये असंभव जैसा कारनामा?

हर्षित सेठ ने अपने पहले ओवर की आखिरी चार गेंदों पर 4 विकेट लिए और अगले ओवर की पहली 2 गेंदों में 2 विकेट लेकर डबल हैट्रिक पूरी की. हर्षित सेठ ने यह उपलब्धि अलग-अलग ओवरों में हासिल की. हर्षित सेठ ने अपने 4 ओवरों के कोटे में 4 रन देकर 8 विकेट झटके. इस दौरान इस युवा गेंदबाज ने 2 मेडन ओवर भी फेंके. हर्षित सेठ ने अपनी कातिलाना गेंदबाजी के दम पर हैदराबाद हॉक्स टीम को 44 रन पर ऑलआउट कर दिया. हर्षित सेठ की टीम डीसीसी स्टारेट्स ने यह मैच 93 रनों से जीत लिया. बता दें कि अजमान क्रिकेट काउंसिल घरेलू क्रिकेट के विकास के लिए अमीरात क्रिकेट बोर्ड के अधीन काम करता है और इसकी स्थापना 2004 में हुई थी.

कौन हैं हर्षित सेठ?

भारतीय मूल के हर्षित सेठ का जन्म 5 अगस्त 2005 को हुआ था. हर्षित सेठ की उम्र फिलहाल 20 साल है. हर्षित सेठ बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज हैं. भारतीय मूल के क्रिकेटर हर्षित सेठ ने 14 साल की उम्र में यूएई की अंडर-16 टीम का प्रतिनिधित्व किया था. हर्षित सेठ ने अपना आखिरी मैच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की अंडर-19 टीम के लिए 13 दिसंबर 2023 को जापान अंडर-19 टीम के खिलाफ खेला था. हर्षित सेठ ने इस मैच में 7 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट झटके थे. संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की अंडर-19 टीम ने जापान अंडर-19 टीम के खिलाफ यह मैच 107 रन से जीता था.



Source link