सीधी जिले में खाद की कमी से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गुरुवार दोपहर 3 बजे किसानों ने जिला कार्यालय और वितरण केंद्र पर प्रदर्शन किया। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों को शांत कराने का प्रयास किया।
.
किसान विजय पनिका ने बताया कि वे सुबह 5 बजे से लाइन में खड़े थे। शाम 4 बजे तक केवल एक बोरी खाद मिली। उन्हें छह बोरी खाद की आवश्यकता है। पूरे गांव के किसान इसी समस्या का सामना कर रहे हैं। कई किसान घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी खाली हाथ लौट रहे हैं।
खरीफ और रबी दोनों मौसम में समय पर खाद मिलना फसल के लिए जरूरी है। किसानों का कहना है कि अगर समय पर खाद नहीं मिली तो बुआई और सिंचाई प्रभावित होगी। इससे फसल खराब होने का खतरा है।
खाद वितरण केंद्र पर लगी किसानों की भीड़।
मांग ज्यादा बढ़ने से परेशानी
सहायक संचालक कृषि डॉ. राजेश सिंह ने कहा कि खाद की उपलब्धता के लिए प्रयास जारी हैं। मांग अधिक होने से सभी किसानों को जरूरत के अनुसार खाद नहीं मिल पा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही जिले में पर्याप्त खाद की आपूर्ति की जाएगी।

कम मात्रा में मिल रही खाद।