200 साल का चैलेंज.. 103 विकेट और 1238 रन का अटूट रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में अमर हो गया ये खूंखार ऑलराउंडर

200 साल का चैलेंज.. 103 विकेट और 1238 रन का अटूट रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में अमर हो गया ये खूंखार ऑलराउंडर


Unique Cricket Records: क्रिकेट की दुनिया में अटूट रिकॉर्ड की चर्चा होते ही कभी सचिन तेंदुलकर अविश्वसनीय 100 शतक को कभी ब्रायन लारा के 400 रनों के चर्चे होने लगते हैं. लेकिन इनके अलावा भी कई ऐसे रिकॉर्ड्स हैं जो 100 साल से भी ज्यादा समय से अमर हैं और इनका टूटना नामुमकिन सा है. हम ऐसे ही एक रिकॉर्ड से आपको वाकिफ कराने जा रहे हैं. ये रिकॉर्ड किसी बल्लेबाज या किसी एक गेंदबाज ने नहीं बनाया. ये रिकॉर्ड ऐसे ऑलराउंडर का है जिसके हाथ में गेंद आते ही बल्लेबाज कांपते थे तो बल्ला हाथ में लेते ही गेंदबाजों का काल बन जाता था. 

129 साल से अमर है रिकॉर्ड

क्रिकेट का इतिहास सालों पुराना हो चुका है. साल में कई रिकॉर्ड्स बनते हैं तो कई टूट जाते हैं. लेकिन ये रिकॉर्ड पिछले 129 सालों से अमर है और अब चैलेंज 200 साल का दिख रहा है. पिछले 129 सालों से इस ऑलराउंडर के आंकड़े तक कोई भी नहीं पहुंच पाया है. महज 31 मैच में इस ऑलराउंडर ने वो कारनामा कर दिखाया था जिसपर विश्वास करना भी मुश्किल है. 

Add Zee News as a Preferred Source


1000+ रन और 100+ विकेट

ये रिकॉर्ड सबसे तेज 100 विकेट और 1000 रन ठोकने का है. इस ऑलराउंडर ने महज 31 मैच में 1238 रन ठोक डाले जो किसी बल्लेबाज के लिए भी मुश्किल होते हैं. इतना ही नहीं, गेंद से ये खिलाड़ी और भी घातक नजर आता था. बॉलिंग में इतने मैचों में इस खिलाड़ी ने 103 विकेट झटके. 129 सालों से इतनी तेज ये आंकड़ा कोई भी हासिल नहीं कर पाया है. इस दौरान इस ऑस्ट्रेलियन के बल्ले से एक शतकीय पारी भी देखने को मिली थी. 

ये भी पढे़ं.. 264 नाबाद ही नहीं… रोहित के पास सचिन के 100 शतकों जैसा मजबूत है ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, आस-पास नहीं कोई बल्लेबाज

कौन था ये ऑलराउंडर? 

ये अटूट रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज जॉर्ज गिफन के नाम है. उनका जन्म 1859 में हुआ था और 68 साल की उम्र में 1927 में निधन हो गया. उनका क्रिकेट करियर 1881 से 1896 तक रहा, जिसमें उन्होंने 31 टेस्ट खेले. उन्होंने 53 पारियों में 1238 रन और 103 विकेट झटक दिए थे. इसके अलावा 251 फर्स्ट क्लास मैच भी खेले जिसमें उनके नाम 11758 रन और 1022 दर्ज हैं. उनका बतौर ऑलराउंडर ये महारिकॉर्ड 200 साल तक भी अमर रह सकता है. 



Source link