Last Updated:
Duleep Trophy Report and highlights: दलीप ट्रॉफी के पहले दिन 22 साल के बल्लेबाज दानिश मालेवर चमके. पहली बार दलीप ट्रॉफी में खेल रहे मालेवार ने नाबाद 198 रन बनाए. मालेवर सेंट्रल जोन की ओर से खेल रहे हैं जबकि रज…और पढ़ें
मोहम्मद शमी ने आखिरी सेशन में एक विकेट लिया. मध्यक्रम के बल्लेबाज आयुष बडोनी ने सपाट पिच पर 60 गेंद में 63 रन की शानदार पारी खेली. लेकिन उत्तर क्षेत्र के अन्य बल्लेबाजों को इस बात का मलाल रहेगा कि पूर्वी क्षेत्र के गेंदबाजों के खिलाफ मजबूत शुरुआत करने के बाद भी वे लय में नहीं आ पाए.
हाल में दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बडोनी ने अपने आक्रामक खेल से प्रभावित किया और उनके ड्राइव देखने लायक थे. उन्होंने लाल गेंद की जरूरतों के अनुसार खुद को पूरी सहजता से ढाल लिया. वह तेज गेंदबाज़ मुख्तार हुसैन की गेंद पर पुल करने की कोशिश में लेग साइड में कैच आउट हो गए. उत्तर क्षेत्र के बल्लेबाज खजूरिया (26), अंकित (30), यश ढुल (39) और निशांत (47) अच्छी शुरुआत के बावजूद इसे बड़ी पारी में नहीं बदल सके. भारत के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार के लिए चिंता की बात रही क्योंकि उन्हें पहले और दूसरे सत्र के बीच अपनी हैमस्ट्रिंग की चोट के इलाज के लिए नौ ओवर मैदान से बाहर बिताने पड़े. जमशेदपुर के 21 साल के मनीषी ने 90 रन देकर तीन विकेट विकेट झटके.
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें