संदीपनी हायर सेकेंड्री स्कूल का नवीन भवन
सीएम डॉ. मोहन यादव 31 अगस्त को मुरैना जिले के पोरसा विकासखंड स्थित रजौधा पहुंचेंगे। यहां वे 31 करोड़ की लागत से बने सांदीपनी हायर सेकेंडरी स्कूल के नवीन भवन का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। कलेक्टर अंकित अस्थान
.
सीएम राइज से सांदीपनी स्कूल बना पहचान
साल 2022 में तत्कालीन सीएम राइज योजना के तहत शुरू किए गए इस प्रोजेक्ट को अब सांदीपनी हायर सेकेंडरी स्कूल का नाम दिया गया है। भवन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और सभी व्यवस्थाएं अंतिम चरण में हैं। सीएम के दौरे को लेकर हेलीपैड से लेकर मंच तक की सभी व्यवस्थाएं प्रशासन द्वारा पूर्ण कर ली गई हैं।
आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित स्कूल
जानकारी के अनुसार, रजौधा में बना यह स्कूल सर्वसुविधायुक्त है। यहां छात्रों को आधुनिक शिक्षा प्रदान करने के लिए कंप्यूटर लैब, केमिस्ट्री लैब, स्मार्ट क्लास जैसे सभी जरूरी संसाधन मौजूद हैं। शिक्षा विभाग का दावा है कि यह स्कूल आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए एक मॉडल स्कूल के रूप में कार्य करेगा।
2500 छात्रों का लक्ष्य, मर्ज होंगे आसपास के स्कूल
पोरसा के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि सांदीपनी स्कूल में कुल 2500 छात्र-छात्राओं के अध्ययन की व्यवस्था की गई है। इस लक्ष्य को देखते हुए 1 से 5 किलोमीटर के दायरे में आने वाले कई छोटे स्कूलों को इसमें मर्ज किया जाएगा।
सड़क संकरी, भविष्य में बसों के संचालन में परेशानी
बीईओ तोमर ने यह भी बताया कि स्कूल भवन भले ही सभी सुविधाओं से युक्त है, लेकिन इसकी स्थिति गांव के अंदरूनी हिस्से में होने के कारण भविष्य में स्कूल बसों की आवाजाही में समस्या आ सकती है। गांव की सड़कों की चौड़ाई कम होने से न केवल बसों को परेशानी होगी बल्कि स्थानीय ग्रामीणों को भी दिक्कत होगी, ऐसे में सड़क चौड़ीकरण की आवश्यकता जताई गई है।