CM हाउस में सर्वदलीय बैठक से पहले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के घर पहुंचे कांग्रेसी

CM हाउस में सर्वदलीय बैठक से पहले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के घर पहुंचे कांग्रेसी


MP OBC Reservation: ओबीसी आरक्षण पर हल खोजने के लिए सीएम मोहन यादव ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है. इससे पहले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के घर बड़ी बैठक हुई कांग्रेस नेता आगामी रणनीति बनाने में जुटे हैं. प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और कमलेश्वर पटेल नेता प्रतिपक्ष के निवास पर पहुंचे. बैठक में ओबीसी आरक्षण को लेकर विशेष रणनीति बनाई जा रही है. इस संदर्भ में वकीलों और जानकारों के साथ राय-मशवरा किया जा रहा है.

August 28, 2025 11:23 IST

PCC चीफ जीतू पटवारी सीएम हाउस पहुंचे

Bhopal News: ओबीसी आयोग के अध्यक्ष रामकृष्ण कुसमरिया, सपा अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव, आप अध्यक्ष रानी अग्रवाल सीएम हाउस पहुंची. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल, वरुण ठाकुर भी सीएम हाउस पहुंचे.

August 28, 2025 11:21 IST

गणेश चतुर्थी पर सरकार को आ जाए सद्बुद्धि…उमंग सिंघार का तंज

Bhopal News: ओबीसी आरक्षण को लेकर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार पर कटाक्ष किया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बार-बार पुराने मुद्दों को दोहराकर राजनीतिक नौटंकी कर रहे हैं.

सिंघार ने तंज कसते हुए कहा- गणेश चतुर्थी पर भगवान ही सरकार को सद्बुद्धि दें. मुख्यमंत्री ओबीसी आरक्षण मामले में फिर से नारियल फोड़ना चाहते हैं, जबकि यह 5-6 साल पुराना मामला है और कांग्रेस सरकार के समय ही सारी बातें साफ हो चुकी थीं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी बात पहले ही रख चुकी है, लेकिन भाजपा सरकार हर बार इसे नया मुद्दा बनाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश करती है.

August 28, 2025 11:18 IST

MPPSC ने अपनी अर्जी में कहा

MPPSC की ओर से बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में कहा गया कि हलफनामे में औपचारिक पैराग्रामफ से जुड़ी कुछ गलतियां रह गई थी. इसके लिए बिना शर्त मांफी मांगी गई है. इन गलतियों को सुधारकर संशोधित एफिडेविट दाखिल करने की इजाजत दें.

August 28, 2025 11:13 IST

सीएम हाउस में सर्वदलीय बैठक कुछ देर में होगी शुरू

सर्वदलीय बैठक मुख्यमंत्री निवास पर कुछ देर में शुरू होगी. इस बैठक में सीएम डॉ. मोहन यादव के साथ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, सपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव और बसपा प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पिप्पल समेत कई दलों के बड़े नेता मौजूद रहेंगे.

August 28, 2025 11:06 IST

सिंघार के बयान से बवाल, राजनीतिक हलकों में चर्चा

सिंघार के बयान को सीधा-सीधा भाजपा पर हमला माना जा रहा है. उनका कहना है कि कांग्रेस ने हमेशा ओबीसी समाज को उसका अधिकार दिलाने की कोशिश की है, लेकिन भाजपा सरकार ने बार-बार धोखा दिया है. उन्होंने आगे कहा कि ओबीसी समाज अब सब कुछ देख रहा है और आने वाले चुनाव में इसका जवाब ज़रूर देगा.

August 28, 2025 11:06 IST

सीएम मोहन यादव और शिवराज क्यों चुप? धार में उमंग सिंघार का बड़ा हमला

धार में गणेश प्रतिमा वितरण कार्यक्रम के दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान पर सवाल खड़े किए. सिंघार ने कहा कि दोनों ही नेता ओबीसी वर्ग से आते हैं, लेकिन जब ओबीसी आरक्षण की बात आती है तो वे चुप्पी साध लेते हैं. यह बात न केवल ओबीसी समाज को खटक रही है बल्कि उनकी सियासी प्रतिबद्धता पर भी सवाल खड़े कर रही है. उन्होंने कहा कि ओबीसी समाज का हक छिना जा रहा है. आरक्षण को लेकर लगातार विवाद और अनिश्चितता बनी हुई है, लेकिन प्रदेश की सत्ता में बैठे वो लोग, जो खुद इसी वर्ग से आते हैं, चुप्पी साधे हुए हैं. आखिर क्यों?

August 28, 2025 10:56 IST

सर्वदलीय बैठक से पहले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के घर बड़ी बैठक

कांग्रेस नेता आगामी रणनीति बनाने में जुटे हैं. प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और कमलेश्वर पटेल नेता प्रतिपक्ष के निवास पर पहुंचे. बैठक में ओबीसी आरक्षण को लेकर विशेष रणनीति बनाई जा रही है. इस संदर्भ में वकीलों और जानकारों के साथ राय-मशवरा किया जा रहा है.

August 28, 2025 10:55 IST

सर्वदलीय बैठक से पहले CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान

August 28, 2025 10:48 IST

सर्वदलीय बैठक से पहले सियासत गरमाई

ओबीसी आरक्षण को लेकर सर्वदलीय बैठक से पहले सियासत गरमाई है. ओबीसी नेता और सीडब्ल्यूसी सदस्य कमलेश्वर पटेल का बयान आया है. उन्होंने कहा कि सरकार की नियत में खोट है. हमने सर्वदलीय बैठक में जाने का निर्णय लिया है, लेकिन जब कानून बन चुका है तो अब क्या समस्या है? सर्वदलीय बैठक की आवश्यकता क्यों पड़ रही है? विधानसभा से प्रस्ताव पारित कर सरकार को केंद्र को भेजना चाहिए. इसे लोकसभा में लाया जाए, इंडिया अलायंस इसका समर्थन करेगा. ओबीसी वर्ग का हक 27 फीसदी आरक्षण है.



Source link