MP LIVE News 28 August: भोपाल में आज कांग्रेस का हल्लाबोल! ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ नारे के साथ सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस

MP LIVE News 28 August: भोपाल में आज कांग्रेस का हल्लाबोल! ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ नारे के साथ सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस


Live now

Last Updated:

MP News Live: मध्यप्रदेश के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलेंगी.

MP Live News: भोपाल आज बड़ा सियासी अखाड़ा बनने जा रहा है. मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने आज राजधानी में पैदल मार्च का ऐलान किया है. इस मार्च का नारा है “वोट चोर, गद्दी छोड़”.

कांग्रेस का यह प्रदर्शन रोशनपुरा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय से शुरू होगा. इस मार्च में प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) चीफ जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार खुद शामिल होंगे. पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह कार्यक्रम भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस की आवाज को और बुलंद करेगा.

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि प्रदेश में सत्ता ‘जनादेश के साथ छल’ से हासिल की गई है और जनता अब जवाब मांग रही है. इसी को लेकर आज राजधानी की सड़कों पर कांग्रेसजन उतरेंगे और पैदल मार्च कर सरकार को चुनौती देंगे.

August 28, 2025 07:40 IST

व्यापम फर्जीवाड़ा मामले में जल्दद होगी सुनवाई

व्यापम फर्जीवाड़ा 2013 मामले की सुनवाई जल्द ही होने वाली है. इस मामले में 122 आरोपियों पर आरोप तय किए जाएंगे. 3 जुलाई को CBI कोर्ट में चालान पेश किया गया था. व्यापम फर्जीवाड़ा 2013 में हुआ था और झांसी रोड थाने में इसकी FIR दर्ज हुई थी. 2015 में कोर्ट ने इस मामले की जांच CBI को सौंप दी थी.

homemadhya-pradesh

MP LIVE: भोपाल में आज हल्लाबोल! ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ नारे के साथ कांग्रेस



Source link