Last Updated:
Asia cup 2025 India vs Pakistan head to head record : भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में हुए टी20 मुकाबलों में कौन किसपर हावी रहा है.
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप टी20 का रिकॉर्ड भारत और पाकिस्तान के बीच जब कभी भी मुकाबला होता है तो दोनों देशों के फैंस का उत्साह देखते ही बनता है. अब दोनों टीमें एशिया कप 2025 के एक हाई-वोल्टेज मुकाबले के लिए तैयार है. एशिया कप में भारत और पाकिस्तान की टीमों को एक ही ग्रुप में रखा गया है. दोनों टीमों के बीच वैसे तो कोई मुकाबला ही नहीं है क्योंकि आईसीसी रैंकिंग में एक तरफ जहां भारत नंबर एक पर है तो पाकिस्तान आठवें स्थान पर नजर आता है.
टी20 में कौन किसपर भारी?
भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 इंटरनेशनल की बात करें तो रिकॉर्ड टीम इंडिया के हक में ही गवाही देते हैं. दोनों देशों के बीच अब तक कुल 13 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. यहां भारत ने 10 में जीत हासिल की है तो वहीं पाकिस्तान सिर्फ 3 ही मैच जीत पाया है. 2007 के टी20 विश्व कप फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराकर ही अपना पहला खिताब जीता था. यह आईसीसी का पहली टी20 विश्व कप भी था. जिसे जीतकर टीम इंडिया ने इतिहास रचा था.
140 crore dhadkanein ek saath dhadkegi apni #TeamIndia ke liye! 💙🇮🇳 Kyunki rag rag mein hain rang Bharat ka. 🇮🇳🔥