विदिशा कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने जिले में कानून व्यवस्था और प्रशासनिक योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों के पदस्थापन में बदलाव किया है।
.
संयुक्त कलेक्टर मनीष जैन को कुरवाई का उपखंड अधिकारी एवं मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। अपर जिला उप कलेक्टर नितिन कुमार जैन को जिला कार्यालय विदिशा में पदस्थापित किया गया है।
डिप्टी कलेक्टर हरिशंकर विश्वकर्मा को सिरोंज और लटेरी का उपखंड अधिकारी एवं मजिस्ट्रेट बनाया गया है। डिप्टी कलेक्टर संतोष बिठलिया को बासोदा और ग्यारसपुर का उपखंड अधिकारी एवं मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
कलेक्टर के अनुसार यह फेरबदल जिले में विकास कार्यों और योजनाओं के प्रभावी संचालन के लिए किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।