खंडवा में गणेश पांडाल पर गिरी बिजली, एक की मौत: 3 नाबालिग घायल; खरखरी गांव में आरती के बाद बारिश से बचने रुके थे सभी दोस्त – Khandwa News

खंडवा में गणेश पांडाल पर गिरी बिजली, एक की मौत:  3 नाबालिग घायल; खरखरी गांव में आरती के बाद बारिश से बचने रुके थे सभी दोस्त – Khandwa News


सुरेश पिता रूपसिंह वासरे (17) की मौत हो गई।

खंडवा में गणेश जी के पांडाल पर आकाशीय बिजली गिर गई। पांडाल में मौजूद गांव के चार नाबालिग दोस्त झुलस गए। इनमें से एक की मौत हो गई, वहीं तीन की हालत नॉर्मल है। घटना गुरुवार की रात पंधाना क्षेत्र के ग्राम खरखरी (राजगढ़) की है।

.

ग्रामीणों के मुताबिक, गुरुवार शाम को गणेश जी की आरती बाद के बाद अचानक बारिश शुरू हो गई। पांडाल के भीतर बारिश से बचने के लिए कुछ बच्चे रुक गए थे। वे बारिश के थमते ही घर के लिए रवाना होने वाले थे। इसी बीच आकाशीय बिजली तड़कते हुए पांडाल पर गिर गई।

रात 9 बजे के करीब आकाशीय बिजली ने चार नाबालिगों को चपेट में ले लिया। इनमें 17 वर्षीय सुरेश पिता रूपसिंह वासरे की मौत हो गई। वहीं बादल पिता मुन्ना, बिसेन पिता चमन, बिसेन पिता कैलाश घायल हो गए है, इनकी उम्र भी 16 से 18 साल के बीच की है। सभी आदिवासी बारेला समाज के है।

हादसे में यह तीन दोस्त घायल हो गए।

पांडाल को चीरते हुए भीतर गिरी बिजली

गुरुवार को जिले में भारी बारिश का अलर्ट था। सुबह कहीं-कहीं तेज बारिश हुई और फिर मौसम साफ हो गया। दोपहर बाद घने बादल छाए और पंधाना, खालवा क्षेत्र में तेज बारिश हुई। इस बीच मौसम विभाग ने आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया था। वहीं खरकरी गांव में गणेश पांडाल पर बिजली गिर गई, जो कि पांडाल के टेंट को चिरते हुए भीतर गिरी और बच्चों काे चपेट में लिया।

पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजन के सुपुर्द किया

पंधाना टीआई दिलिप देवड़ा के मुताबिक, घटना गुरुवार देर रात की है। मृतक और घायलों को लेकर परिजन सीधे पंधाना अस्पताल आ गए थे। एक की मौत हुई है, वहीं 3 घायलों की हालत ठीक है। मौत के मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमॉर्टम कराया गया है। शव को परिजन के सुपुर्द कर दिया है।



Source link