केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने किया खेल दिवस का शुभारंभ, खिलाड़ियों का सम्मान
टीकमगढ़ में मेजर ध्यानचंद की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में कलेक्टर विवेक श्रोतिय, एसपी मनोहर मंडलोई और नगर पालिका सीएमओ ओमपाल सिंह भ
.
केंद्रीय मंत्री ने जिले की हॉकी एसोसिएशन के वरिष्ठ खिलाड़ियों का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि शहर के गंजीखान हॉकी स्टेडियम में राजशाही काल से हॉकी खेली जाती रही है। मेजर ध्यानचंद ने भी यहां अपना खेल प्रदर्शन किया था। टीकमगढ़ को हॉकी की नर्सरी के रूप में जाना जाता है।

कलेक्टर विवेक श्रोतिय ने बताया कि ढोंगा स्टेडियम में हॉकी का एस्ट्रो टर्फ तैयार हो चुका है। दिसंबर में यहां हॉकी की नेशनल जूनियर चैंपियनशिप होगी। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के साथ युवा प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया।
केंद्रीय मंत्री ने फुटबॉल किक मारकर तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में विवेक चतुर्वेदी, अनुराग वर्मा, प्रफुल्ल द्विवेदी, अरविंद खटीक, सुरेश दोंदरिया, इंद्र विक्रम सिंह, करन सिंह और यातायात प्रभारी कैलाश पटेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।