सीहोर के लुनिया चौराहा स्थित वर्मा फ्यूलस एंड सर्विस पेट्रोल पंप पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने शुक्रवार को कार्रवाई की। कलेक्टर बालागुरू के. के निर्देश पर की गई जांच में पेट्रोल पंप पर कई अनियमितताएं सामने आईं।
.
जांच में पाया गया कि अंडरग्राउंड डीजल टैंक में 5 हजार 944 लीटर डीजल में 10.5 सेमी पानी की मात्रा मौजूद थी। साथ ही डीजल स्टॉक में 4 प्रतिशत से अधिक का अंतर मिला। ऑनलाइन दर्ज स्टॉक और वास्तविक स्टॉक में भी अंतर पाया गया।
पेट्रोल पंप पर अन्य सुविधाओं की भी जांच की गई। मुफ्त हवा, शौचालय, पेयजल और अग्निशमन यंत्र की वैधता समाप्त पाई गई। इन अनियमितताओं के चलते अधिकारियों ने डीजल की मशीन को सील कर दिया। पेट्रोल पंप से 5.45 लाख रुपए मूल्य का 5,944 लीटर डीजल जब्त किया गया।
यह कार्रवाई जिला आपूर्ति अधिकारी, नापतौल निरीक्षक और कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी की टीम ने की।