देवास में खेल दिवस पर मिनी मैराथन: वॉलीबॉल प्रतियोगिता भी हुई; जिले के स्कूलों में फिट इंडिया की शपथ दिलाई – Dewas News

देवास में खेल दिवस पर मिनी मैराथन:  वॉलीबॉल प्रतियोगिता भी हुई; जिले के स्कूलों में फिट इंडिया की शपथ दिलाई – Dewas News


मेजर ध्यानचंद की 120वीं जयंती पर देवास जिले में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन 29 से 31 अगस्त 2025 तक किया जा रहा है। शुक्रवार को प्रगति एथलेटिक्स क्लब ने सयाजी द्वार से मिनी मैराथन का आयोजन किया। श्रीमंत तुकोजीराव पवार स्टेडियम में इंटर स्कूल वॉलीबॉल प

.

जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि जिले के सभी विद्यालयों में प्रार्थना सभा के दौरान मेजर ध्यानचंद का स्मरण किया गया। विद्यार्थियों को फिट इंडिया की शपथ दिलाई गई। साथ ही ‘एक घंटा खेल मैदान में’ थीम पर जागरूकता फैलाई गई।

विकासखंड टोकखुर्द के ग्राम रणायलकलां में वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया। उत्कृष्ट विद्यालय सोनकच्छ में देवास और सोनकच्छ के बीच फुटबॉल मैच खेला गया।

30 अगस्त को सभी विद्यालयों में खेल गतिविधियां होंगी। खेलों से जुड़ी जानकारी भी दी जाएगी। 31 अगस्त को जिला साइक्लिंग एसोसिएशन की ओर से ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 8 बजे एल.एन.बी क्लब से शुरू होगा।



Source link