Last Updated:
Viral Video: बालाघाट के थाना परसवाड़ा क्षेत्र कोरजा चार टोला का एक दिल दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बुजुर्ग बलवंत सिंह को बेटे और बहू ने रस्सी से बांधकर पीटा.
दिल दहला देने वाला मामला आया सामने
सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल वीडियो 18 अगस्त की शाम का बताया जा रहा है. आरोप है कि 60 साल के बलवंत सिंह चौधरी को उसी के अपने बेटे ने पत्नी और मां की मदद से रस्सी से बांधा और तीनों ने मिलकर बुजुर्ग की जमकर पिटाई की. इससे वह घायल हो गया. जनचर्चा है कि पूरी घटना को सिर्फ पारिवारिक झगड़े को बताया जा रहा है. घटना के पीछे का इरादा क्या है, ये अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है.
शख्स के भाई साहेब लाल चौधरी ने बताया कि पहले बुजुर्ग को तीन-चार दिनों से खाना नहीं दिया गया. इसके बाद बांध कर तीनों ने जमकर पीटा. इसके बाद उसे स्थानीय अस्पताल लाया गया, जहां से बुजुर्ग को जिला अस्पताल रेफर किया गया. वहां से भी महाराष्ट्र के गोंदिया अस्पताल में भर्ती किया गया. वहां पर डॉक्टर ने बचाने की उम्मीद खो दी और घर ले जाने के लिए कह दिया. उनके भाई ने बताया कि घर लाने के घंटे भर बाद ही बुजुर्ग की मौत हो गई.
बुजुर्ग की मौत का कारण स्पष्ट नहीं
मिली जानकारी के मुताबिक, मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. मौत का कारण स्पष्ट नहीं है. ऐसे में मौत के कारण की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आ पाएगी.
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a…और पढ़ें
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a… और पढ़ें