Last Updated:
PAK vs AFG 1st T20I match LIVE Streaming: पाकिस्तान और अफगानिस्तान की क्रिकेट टीमें टी20 ट्राई सीरीज में आज आमने सामने होंगी.दोनों टीमें इस सीरीज के जरिए एशिया कप की तैयारी करेंगी. पाकिस्तान की कप्तानी सलमान अ…और पढ़ें
अफगानिस्तान बनाम पाकिस्तान पहला टी20 मैच शुक्रवार को शारजाह में खेला जाएगा. पाकिस्तान और अफगानिस्तान आज भारतीय समय के मुताबिक रात 8:30 बजे से भिड़ेंगे. पाकिस्तान की टीम का हाल के महीनों में प्रदर्शन मिश्रित रहा है. पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज में सीरीज जीती वहीं बांग्लादेश में टी20 मैच में उसका प्रदर्शन खराब रहा. पाकिस्तान और अफगानिस्तान 2023 एशियाई खेलों के बाद पहली बार टी20 में टकरा रही हैं.राशिद खान की कप्तानी में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के खिलाफ पिछले 4 टी20 मैचों में से 3 जीते हैं. उसने शारजाह में 2 मैच जीते हैं जहां ट्राई सीरीज का पहला मैच अफगानिस्तान के खिलाफ खेला जाएगा.
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच टी20 ट्राई-सीरीज का पहला मैच कब और कहां खेला जाएगा?
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच टी20 ट्राई सीरीज का पहला मैच 29 अगस्त को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.
पाकिस्तान वर्सेस अफगानिस्तान टी20 ट्राई सीरीज का पहला मैच कितने बजे खेला जाएगा?
पाकिस्तान वर्सेस अफगानिस्तान टी20 ट्राई सीरीज का पहला मैच भारतीय समय के मुताबिक रात 8:30 बजे से खेला जाएगा.टॉस मैच से आधे घंटे पहले होगा.
पाकिस्तान और अफगानिस्तान टी20 ट्राई-सीरीज के पहले मैच की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?
पाकिस्तान और अफगानिस्तान टी20 ट्राई-सीरीज के पहले मैच की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर देखा जा सकता है.
पाकिस्तान वर्सेस अफगानिस्तान टी20 ट्राई-सीरीज के पहले मैच का लाइव टेलीकास्ट भारत में किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
पाकिस्तान वर्सेस अफगानिस्तान टी20 इंटरनेशनल ट्राई-सीरीज के पहले मैच का भारत में लाइव टेलीकास्ट नहीं होगा.
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें