बाढ़ पीड़ितों के लिए ग्रामीणों ने जुटाए 3 लाख रुपए: एकजुटता से इकट्ठी की खाद्य सामग्री; विधायक ने दिए 21 हजार रुपए – Sheopur News

बाढ़ पीड़ितों के लिए ग्रामीणों ने जुटाए 3 लाख रुपए:  एकजुटता से इकट्ठी की खाद्य सामग्री; विधायक ने दिए 21 हजार रुपए – Sheopur News



ग्रामीणों ने बाढ़ पीड़ितों का सहारा बनने का संकल्प लिया।

हाल ही में आई बाढ़ से सवाईमाधोपुर जिले के जड़ावता, अजनोटी और सूरवाल गांव बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। भारी बारिश और बाढ़ के कारण इन गांवों में कई घर क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे ग्रामीणों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

.

भोगिका गांव ने पेश की मिसाल

श्योपुर के भोगिका गांव के ग्रामीणों ने टीम बनाकर दाल, चावल, आटा, तेल और नमक जैसी जरूरी सामग्री एकत्रित कर प्रभावित परिवारों तक पहुंचाने का संकल्प लिया है। इसके साथ ही आर्थिक सहयोग भी लगातार जुटाया जा रहा है। बगड़ुआ के सरपंच रामरूप मीणा ने कहा कि संकट की घड़ी में एक-दूसरे की मदद करना ही सच्ची मानवता है।

एकजुटता से लाखों की राशि जमा

ग्रामीणों की एकजुटता से पहले दिन 1 लाख 40 हजार रुपए की राशि एकत्रित की गई। इसके बाद दूसरे दिन मोबाइल और फोन पे के माध्यम से 41 हजार 300 रुपए का सहयोग प्राप्त हुआ।

वहीं तीसरे दिन दानदाताओं ने आगे बढ़कर 1 लाख 16 हजार 650 रुपए की सहायता राशि जमा करवाई। इस प्रकार अब तक लाखों रुपए की राशि बाढ़ प्रभावितों के लिए एकत्र हो चुकी है।

हर परिवार तक पहुंचेगी मदद

इस बीच विधायक बाबू जंडेल भी राहत कार्यों के दौरान मौजूद रहे। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 21 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी और भरोसा दिलाया कि प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद दी जाएगी।

ग्रामीणों का कहना है कि इस कठिन परिस्थिति में कोई भी परिवार अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। जरूरतमंदों तक लगातार मदद पहुंचाई जाएगी और प्रभावित लोगों की समस्याओं को कम करने का प्रयास जारी रहेगा।



Source link