भाजपा नेता ने महिला नेत्री को कहा ‘कुलक्षणी’: अनूपपुर जिले में भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल गुप्ता विवादों में घिरे, सामने आया वीडियो – Anuppur News

भाजपा नेता ने महिला नेत्री को कहा ‘कुलक्षणी’:  अनूपपुर जिले में भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल गुप्ता विवादों में घिरे, सामने आया वीडियो – Anuppur News



भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल गुप्ता।

अनूपपुर जिले में भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल गुप्ता विवादों में घिर गए हैं। उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे अपनी ही पार्टी की महिला मोर्चा की जिला महामंत्री के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं।

.

अनिल गुप्ता जैतहरी नगर परिषद अध्यक्ष के पिता हैं और पूर्व में भाजपा जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। वीडियो में वे ना केवल महिला नेत्री को कुलक्षणी कह रहे, बल्कि कांग्रेस से आए नेताओं की भी आलोचना कर रहे।

सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। विशेष रूप से यह मामला इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि जिस महिला नेत्री के खिलाफ टिप्पणी की गई है, वह पूर्व में नगर परिषद जैतहरी की अध्यक्ष रह चुकी हैं और वर्तमान में भाजपा महिला मोर्चा में महत्वपूर्ण पद पर हैं।



Source link