माता वैष्णोदवी ट्रेन आज इंदौर से टर्मिनेट: अब गौतमपुरा रोड स्टेशन पर पहली बार रुकेगी जोधपुर एक्सप्रेस – Indore News

माता वैष्णोदवी ट्रेन आज इंदौर से टर्मिनेट:  अब गौतमपुरा रोड स्टेशन पर पहली बार रुकेगी जोधपुर एक्सप्रेस – Indore News



जम्‍मू मंडल के कठुआ-माधोपुर पंजाब रेलवे खंड के ब्रिज 17 पर रेल ट्रैफिक सस्पेंड होने के कारण पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से गुजरने वाली कुछ ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। 29 अगस्‍त यानी को डॉ. आंबेडकर नगर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 12919 डॉ. आंबेडकर नगर वैष्‍ण

.

इंदौर से चलने और आने वाली ट्रेनों में जोधपुर एक्सप्रेस का पहला स्टॉपेज गौतमपुरा रेलवे स्टेशन होगा। अभी तक लंबी दूरी की कोई ट्रेन का इस स्टेशन पर स्टॉपेज नहीं दिया गया है। हालांकि रेलवे ने ट्रेन कब से रुकेगी इस संबंध में कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया। केवल रेल मंत्री ने सैद्धांतिक सहमति दी है।

गौतमपुरा के लोग काफी समय से कर रहे थे मांग

दोनों ट्रेनों का रूट अलग-अलग होने के कारण्ल लंबे समय से गौतमपुरा के आसपास रहने वाले लोग उज्जैन वाली ट्रेन पकड़ नहीं पाते। इसकी डिमांड लंबे समय से की जा रही थी। लोगों ने सांसद शंकर लालवानी के सामने इसकी मांग रखी थी। इसको लेकर सांसद कार्यालय से एक पत्र रेल मंत्रालय को केंद्रीय मंत्री अश्विन वैष्णव के नाम से जारी किया था। वैष्णव ने सुबह साढ़े 4 बजे निकलने वाली ट्रेन को गौतमपुरा रोड रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज की सैद्धांतिक सहमति दे दी है।



Source link