रोहतक के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में हॉकी मैच का शुभारंभ करते डीसी सचिन गुप्ता।
रोहतक में मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर 3 दिवसीय जिला स्तरीय हॉकी का आयोजन राजीव गांधी खेल स्टेडियम में किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर पहुंचे जबकि समारोह की अध्यक्षता डीसी सचिन गुप्ता ने की। नोडल अधिकारी एड
.
इस दौरान मनीष ग्रोवर ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि मेजर ध्यानचंद को हॉकी का जादूगर कहा जाता है। जर्मनी के तानाशाह हिटलर ने भी उन्हें अपनी सेना में शामिल होने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया।
उन्होंने कहा कि ध्यानचंद के हाथ में हॉकी आते ही ऐसा लगता था मानो बॉल उनकी स्टिक से चिपक गई हो। उन्होंने जर्मनी को 8-1 से हराकर इतिहास रच दिया था। ग्रोवर ने खिलाड़ियों से कहा कि कल आप में से ही कोई नया मेजर ध्यानचंद बन सकता है।
लाइव टेलीकास्ट का नहीं मिला कोई लिंक खेलो रोहतक के लाइव टेलीकास्ट को लेकर डीसी सचिन गुप्ता ने कहा कि अभी यूट्यूब चैनल पर लाइव टेलीकास्ट करवाने की योजना है, बाद में उसके अंदर कामेंट्री भी एड करवाई जाएगी, ताकि खिलाड़ियों व देखने वालों की जिज्ञासा बढ़े। लेकिन कौन से यूट्यूब चैनल पर लाइव टेलीकास्ट हुआ, इसके बारे में डीसी नहीं बता पाए।
हॉकी आयोजन की तस्वीरें..
रोहतक में राजीव गांधी खेल स्टेडियम में हॉकी टीमों के साथ पूर्वमंत्री मनीष ग्रोवर, डीसी सचिन गुप्ता व अन्य।

डीसी सचिन गुप्ता हॉकी पकड़ने का तरीका बताते हुए डिप्टी डायरेक्टर सुनीता खत्री।

हॉकी खेल का शुभारंभ करते हुए डीसी सचिन गुप्ता।

हॉकी खेल का शुभारंभ करते हुए पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर।

हॉकी खेलते हुए खिलाड़ी।

हॉकी खेलते हुए खिलाड़ी।
डेढ़ घंटा देरी से पहुंचे पूर्व मंत्री व डीसी खेलो रोहतक का शुभारंभ करने का समय साढे 3 बजे का रखा गया, जिसके लिए ग्राउंड में खिलाड़ी पहुंच गए। छोटे छोटे बच्चे भी हाथों में हॉकी लेकर खड़े थे। डेढ़ घंटे बाद करीब 5 बजे पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर व डीसी सचिन गुप्ता पहुंचे, जिसके बाद खेलों का शुभारंभ किया गया।
ग्राउंड में उड़ते नजर आए कीड़े हॉकी के ग्राउंड में खेलों का शुभारंभ करने के लिए खिलाड़ी व अधिकारी पहुंचे तो वहां हवा में कीड़े उड़ रहे थे। समारोह के शुभारंभ होने तक बच्चे हवा में उड़ रहे कीड़ों से बचने का प्रयास करते हुए नजर आए। काफी संख्या में कीड़े हवा में बच्चों के ऊपर उड़ते नजर आए।
इन खेलों का किया जाना है आयोजन जिला स्तरीय खेलों का आयोजन 29 से 31 अगस्त तक राजीव गांधी खेल परिसर में लड़के और लड़कियों के लिए किया गया। इसमें हॉकी, जूडो, बॉक्सिंग, कबड्डी, साइकिलिंग, हैंडबॉल और वॉलीबॉल की प्रतियोगिताएं करवाई जा रही है।