शादी से पहले हरभजन से गीता बरसा ने 300 विकेट पूरा करने की रखी थी शर्त

शादी से पहले हरभजन से गीता बरसा ने 300 विकेट पूरा करने की रखी थी शर्त


Last Updated:

Geeta basra and Harbhajan singh Love Story: भारतीय टीम के स्टार स्पिनर रहे हरभजन सिंह से उनकी पत्नी ने शादी से पहले शर्त रखी 300 विकेट पूरा करने की शर्त रखी थी.

बॉलीवुड अभिनेत्री गीता बसरा ने 21 साल की उम्र में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था. आदित्य दत्त की 2006 की रोमांटिक थ्रिलर ‘दिल दिया है’ में उन्होंने इमरान हाशमी के साथ डेब्यू किया. अगले साल उन्होंने फिर से हाशमी के साथ क्राइम थ्रिलर ‘द ट्रेन’ में काम किया. इसी समय उनकी मुलाकात क्रिकेटर हरभजन सिंह से हुई जो उनको देखते ही पसंद करने लगे थे.

गीता बसरा ने BHARTI TV पर एक इंटरव्यू के दौरान याद अपनी लव लाइव को सबके साथ शेयर किया, “हरभजन ने मेरा पोस्टर देखा और शायद उनके लिए यह पहली नजर का प्यार था. उन्होंने युवराज सिंह से मेरा नंबर मांगा. जाहिर है युवराज के बहुत सारे दोस्त हैं.”

हरभजन ने उनसे संपर्क किया लेकिन बसरा ने पहले जवाब नहीं दिया. उन्होंने बताया कि उनको क्रिकेट या क्रिकेटरों के बारे में कुछ भी नहीं पता था. “हरभजन सिंह ने वर्ल्ड कप जीता था. तो कुछ दिनों बाद मैंने मैसेज किया. मैंने उनको जवाब दिया, ‘शाबाश! बधाई हो!’ बस इतना ही.

इसके बाद हम दोबारा से एक दूसरे के संपर्क में आए. जब हम मिले तो वह बहुत क्लीयर था कि उनको दोस्त तो नहीं बनना था. ‘तेरे से ही शादी करूंगा’. मैंने कहा, ‘शादी?’ मैं केवल 21 साल की थी.”

गीता ने बताया, “मैंने अभी-अभी इंडस्ट्री में कदम रखा था. पंद्रह साल पहले महिलाओं के लिए समय बहुत अलग था. अगर आपको किसी के साथ देखा जाता था तो आपका करियर खत्म हो जाता था. मैंने चार फिल्मों को खो दिया क्योंकि खबर थी कि मैं शादी कर रही हूं.

इंग्लैंड में जन्मी बसरा ने एक्टिंग की वजह से ही मुंबई का रुख किया था. उन्होंने कहा कि वो ऐसा मानती हैं कि शायद मैं भारत आई ताकि अपने साथी और सोल मेट से मिल सकू.”

भले ही हरभजन ने अपने दिल की बात बताने में देरी नहीं की लेकिन गीता ने इस फैसले को लेने में पूरा वक्त लिया. “उनके लिए, यह पहली नजर का प्यार था. लेकिन मैंने हां कहने में 10 महीने का समय लिया. मैंने उनसे कहा कि जिस दिन आप 300 विकेट लेंगे, मैं हां कहूंगी. कुछ दिनों बाद उन्होंने 300 विकेट लिए. इसलिए मैंने कहा चलो इसे एक मौका देते हैं. क्योंकि मेरे सभी दोस्तों ने मुझे बताया कि वह बहुत अच्छे आदमी हैं. वह एक स्टार हैं.

homesports

शादी से पहले हरभजन से गीता बरसा ने 300 विकेट पूरा करने की रखी थी शर्त



Source link