Last Updated:
Sagar Weather Today: अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू हुआ मानसून ब्रेक अभी भी जारी है, लेकिन बाकी बचे महीने के अंतिम दिनों में अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है और अगले तीन दिन कहीं कहीं पर 4 इंच तक बारिश देखने को मिल सकती है
अगस्त महीने के 28 दिन में केवल ऐसे चार-पांच दिन ही रहे, जबकि झमाझम बारिश का दौर देखने को मिला है. बाकी दिनों में कभी रिमझिम तो कभी मध्य हल्की बारिश देखने को मिली और एक से दो इंच बारिश ही हुई, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में यह सिलसिला लगातार जारी रहा है.

सागर-816.1 मिमी जैसीनगर-997.3 मिमी राहतगढ़- 1182.4 मिमी बीना-918.2 मिमी खुरई- 1132.7 मिमी मालथौन-908.3 मिमी बंडा-819 मिमी शाहगढ़-825.8 मिमी गढ़ाकोटा- 863.6 मिमी रहली-847.3 मिमी देवरी-1297.7 मिमी केसली- 1204.1 मिमी<br />हुई.

हालांकि इसके बाद भी देवरी क्षेत्र में अब तक 1297.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है, यानी करीब 51 इंच बारिश इधर हो चुकी है जो सामान्य बारिश से 2.6 इंच ज्यादा है. हालांकि यहां पर दो दिन में 15 इंच हुई बारिश की वजह से इस बार यहां के आंकड़े सबसे अधिक हैं.

शहर की बात करें तो यहां शुक्रवार सुबह तक की स्थिति में 816.1 mm बारिश दर्ज की गई है. इस हिसाब से शहर में औसत बारिश का कोटा पूरा होने के लिए अभी 16.31 इंच पानी की जरूरत है.

मौसम विभाग के अनुसार, जिले की सामान्य बारिश 1230.5 मिमी है, जिसमें से अब तक 984.4 मिमी यानी 38.8 इंच औसत बारिश दर्ज की गई है. इस हिसाब से बारिश का कोटा पूरा होने के लिए अभी 246.1 मिमी बारिश का होना जरूरी है.

गुरुवार को पूरे दिन मौसम साफ रहा. सुबह से ही तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने में परेशान कर दिया. शाम को आसमान काले बादल तो छाए, लेकिन बारिश नहीं हुई.

हालांकि शुक्रवार शाम के बाद एक बार फिर बारिश शुरू होने का अनुमान लगाया जा रहा है. गुरुवार शहर का अधिकतम तापमान 32.5 को डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 ज्यादा रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री दर्ज किया गया.

बारिश नहीं होने की वजह से तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से ऊपर निकल गया है और अब उमस वाली गर्मी से लोग बेचैन हो रहे हैं. सर्दी जुकाम वायरस के मरीज बढ़ रहे हैं. डेंगू की चपेट में भी लोग आ रहे हैं. रोजाना संदिग्ध अस्पताल पहुंच रहे.