सिवनी में पॉक्सो एक्ट के फरार आरोपी की गिरफ्तारी: पुलिस अधीक्षक ने किया था 3 हजार का इनाम घोषित; न्यायालय में पेश कर कार्रवाई शुरू – Seoni News

सिवनी में पॉक्सो एक्ट के फरार आरोपी की गिरफ्तारी:  पुलिस अधीक्षक ने किया था 3 हजार का इनाम घोषित; न्यायालय में पेश कर कार्रवाई शुरू – Seoni News


नाबालिक के शिकायत पर हुई कार्रवाई।

सिवनी जिले की डूंडा सिवनी पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को रात में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ने 3 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की

.

20 जुलाई को दर्ज हुआ था मामला

मामला 20 जुलाई का है, जब एक नाबालिग लड़की ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि राहुल ठाकुर नाम का व्यक्ति शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया। इस शिकायत पर थाना डूंडा सिवनी में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

थाना प्रभारी सतीश कुमार तिवारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद के निर्देश पर नाबालिगों के खिलाफ अपराधों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा और नगर पुलिस अधीक्षक पूजा पांडे के मार्गदर्शन में पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी।

पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी FIR गोदाम बरघाट रोड डूंडा सिवनी के पास मौजूद है। इस सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में निरीक्षक सतीश तिवारी, प्रधान आरक्षक सुंदरश्याम तिवारी, आरक्षक धरमचंद, चंद्रदीप हिवारे सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

आरोपी को दबिश देकर गिरफ्तार किया।

फरार आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम।

फरार आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम।



Source link