- Hindi News
- Sports
- India Vs China; Hockey Asia Cup 2025 LIVE Updates | Harmanpreet Singh
स्पोर्ट्स डेस्ककुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
एशिया कप में भारत की कप्तानी हरमनप्रीत सिंह कर रहे हैं।
हॉकी एशिया कप 2025 में भारत का पहला मैच चीन से हो रहा हैं। बिहार स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी हॉकी स्टेडियम में भारत ने अटैक के साथ शुरुआत की। चीन ने पेनल्टी कॉर्नर पर पहला गोल करके बढ़त हासिल कर ली है। स्कोर 1-0 है।
टूर्नामेंट के पहले दिन चार मुकाबले खेले जाएंगे। भारत के पूल में चीन के अलावा जापान और कजाकिस्तान भी है। वहीं पूल-बी में बांग्लादेश, चीनी ताइपे, मलेशिया के साथ ही डिफेंडिंग चैंपियन साउथ कोरिया है।
दोनों टीम भारत- हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), सूरज करकेरा, कृष्णा बी पाठक, अमित रोहिदास, जरमनप्रीत सिंह, सुमित, संजय और जुगराज सिंह, मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, राजिंदर, राज कुमार पाल और हार्दिक सिंह, मनदीप सिंह, अभिषेक, सुखजीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा और दिलप्रीत सिंह।
चीन- चेन चोंगकोंग (कप्तान), ओ शू, चेन किजुन, गाओ जीशेंग, चेन चेंगफू, मेंग युआनफेंग, ली पेंगफेइ, लू युआंलिन, मेंग दिलहाओ, शू जीबिन, दू शिंहाओ, झांग शियाओजिया, ओ शुझू, मेंग नान, लिन चांगलियांग, गुओ शियाओलोंग, वांग वेइहाओ, वांग केइयू, ओ यांग, चेन बेनहाइ।
लाइव अपडेट्स
4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
चीन ने बढ़त ली, स्कोर 1-0
13वें मिनट में चीन ने पहला गोल दाग दिया। टीम को मिले पहले पेनल्टी कॉर्नर में दु शिहाओ ने शानदार लो ड्रैग-फ्लिक लगाया। गेंद भारतीय डिफेंडर की स्टिक से लगकर गोलपोस्ट के अंदर चली गई।
12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भारत की आक्रामक शुरुआत
शुरुआत से ही भारत दबदबा बनाए हुए है। पहले तीन मिनट में भारतीय खिलाड़ियों ने दो बार सर्कल में एंट्री की और एक पेनल्टी कॉर्नर भी हासिल किया। इंजेक्शन पर हरमनप्रीत सिंह से थोड़ी गलती हो गई, उसके बाद भारतीय खिलाड़ी पर फाउल हुआ।
इसी दौरान मनदीप सिंह ने गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया, लेकिन अंपायर ने फाउल के चलते गोल को मान्यता नहीं दी। भारत को सिर्फ फ्री हिट मिला।
16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भारत ने मौका गंवाया
पहले क्वार्टर के पहले ही मिनट में भारत ने चीन के डी में जाकर अटैक किया। दाहिनी ओर से अभिषेक ने बढ़िया मूव बनाया। लेकिन चीन के गोलकीपर ने शानदार बचाव करते हुए गोल नहीं होने दिया।
24 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बिहार के CM नीतीश कुमार प्लेयर्स से मिले
भारत और चीन के प्लेयर्स से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुलाकात की। उन्होंने ट्रॉफी का उद्धघाटन भी किया। स्टेडियम में आते ही उन्होंने दर्शकों की तरफ हाथ हिलाया, जिस पर उन्हें भीड़ से जोरदार तालियां और स्वागत मिला।
26 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
चीन के खिलाफ भारत की प्लेइंग-XI
27 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भारत आखिरी बार 2017 में जीता
भारत ने आखिरी बार 2017 में एशिया कप हॉकी का खिताब जीता था। फाइनल में टीम ने मलेशिया को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। इसके बाद 2022 में खेले गए एशिया कप में भारतीय टीम तीसरे स्थान पर रही थी। उस टूर्नामेंट में साउथ कोरिया चैंपियन बना था और मलेशिया उपविजेता रहा था।
27 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हॉकी वर्ल्ड कप के लिए सीधे क्वालीफाई
एशिया कप का विजेता न केवल एशिया कप ट्रॉफी जीतेगा, बल्कि 2026 में बेल्जियम और नीदरलैंड्स में होने वाले FIH हॉकी वर्ल्ड कप के लिए सीधे क्वालीफाई भी करेगा।
28 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भारत-पाकिस्तान ने 3-3 बार खिताब जीता
पुरुष हॉकी एशिया कप का यह 12वां संस्करण है। यह तीसरी बार है जब यह टूर्नामेंट भारत में आयोजित हो रही है। पहली बार 1989 में नई दिल्ली में, दूसरी बार 2007 में चेन्नई में और अब इसके 18 साल बाद यह तीसरी बार 2025 में बिहार में आयोजित हो रही है।
इस एशिया कप में साउथ कोरिया 5 खिताब के साथ पुरुष एशिया कप के इतिहास में सबसे सफल टीम है। इसके बाद भारत और पाकिस्तान का स्थान है, जिन्होंने तीन-तीन बार खिताब जीता है।