Unique Cricket Record: क्रिकेट के खेल में सब कुछ हासिल करने के बाद भी कई बार खिलाड़ियों को गहरा जख्म लग जाता है. कुछ ऐसा ही हाल एक ऐसा रिकॉर्डधारी का हुआ था जिसने अपने करियर में दोहरे शतकों का अंबार लगाया. लेकिन विदाई मैच में जब एक अविश्वसनीय रिकॉर्ड बनाने की बारी आई तो खाता भी नहीं खुला. हम आपको क्रिकेट इतिहास के ऐसे डक आउट की कहानी बताने जा रहे हैं जिसका दर्द आम डक जैसा नहीं है.
करियर में ठोके 12 दोहरे शतक
हम बात कर रहे हैं क्रिकेट के डॉन कहे जाने वाले सर डॉन ब्रैडमैन की. उनके नाम कई अविश्वसनीय रिकॉर्ड हैं. उन्होंने अपने करियर में दोहरे शतकों का अंबार लगा दिया. ब्रैडमैन के नाम पूरे करियर में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 12 दोहरे शतक दर्ज हैं. आज तक उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ना तो दूर बल्कि बराबरी करने में भी कोई बल्लेबाज सफल नहीं हुआ है. सब हासिल करने के बाद भी वह विदाई मैच में एक दर्दनाक डक का शिकार हुए.
99.94 का औसत
डॉन ब्रैडमैन के नाम टेस्ट क्रिकेट का सबसे बड़ा अजूबा भी दर्ज है. ये अजूबा उनका औसत है. वह इतिहास के इकलौते बल्लेबाज रहे जिनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 99.94 का औसत है. लेकिन यह औसत 100 भी हो सकता था, लेकिन किस्मत को ‘नर्वस नाइंटीज’ ही मंजूर था. 14 अगस्त 1948 को डॉन ब्रैडमैन ने अपने करियर का आखिरी मुकाबला खेला था जहां उन्हें 100 के औसत के लिए महज 4 रन की दरकार थी.
ये भी पढ़ें.. Asia Cup: हरमनप्रीत सिंह का हाहाकार… हैट्रिक के तूफान में उड़ा चीन, जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज
0 पर आउट हुए थे ब्रैडमैन
डॉन ब्रैडमैन इंग्लैंड के खिलाप आखिरी सीरीज खेल रहे थे. उन्होंने 4 मैच में 2 शतक और एक फिफ्टी ठोक दी थी, अब आखिरी मैच में वह 100 के औसत से महज 4 रन दूर थे. लेकिन बदकिस्मती से आखिरी मुकाबले में ब्रैडमैन का खाता ही नहीं खुला और वह एक अजूबे से चूक गए. हालांकि, उनके 99.94 का औसत भी किसी अजूबे से कम नहीं है.