21 छक्के, 22 चौके और 285 रन, संजू सैमसन का बल्ला उगल रहा आग

21 छक्के, 22 चौके और 285 रन, संजू सैमसन का बल्ला उगल रहा आग


Last Updated:

Sanju Samson blast in Kerala Cricket League: एशिया कप से पहले संजू सैमसन ने धमाकेदार फॉर्म दिखाया है. उन्होंने केरल क्रिकेट लीग में 21 छक्के ठोक दिए हैं.

21 छक्के, 22 चौके और 285 रन, संजू सैमसन का बल्ला उगल रहा आगसंजू सैमसन केरल क्रिकेट लीग में मचा रहे धमाल
नई दिल्ली. एशिया कप की टीम में शुभमन गिल को चुने जाने के बाद से ही संजू सैमसन के ओपनिंग को लेकर सवाल उठने लगे. खबर सामने आने के बाद से ही इस बैटर ने गजब का धमाका किया है. केरल क्रिकेट लीग में खेलने उतरे संजू ने लगातार रनों का अंबार लगाना जारी रखा है. अब तक उन्होंने इस लीग में कुल 21 छक्के और 22 चौके जमा दिए हैं. उनके खाते में 285 रन हो चुके हैं और अब गौतम गंभीर को अभिषेक शर्मा के इस जोड़ीदार को हटाने से पहले सोचना होगा.

विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन ने चल रहे केरल क्रिकेट लीग में अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से धूम मचा दी है. कोच्चि ब्लू टाइगर्स की कप्तानी करते हुए उन्होंने बतौर ओपनर 285 रन दिए हैं. इसके अलावा उन्होंने लीग में अब तक सबसे ज्यादा छक्के ठोक डाले. 5 मैचों में 21 छक्के जड़ते हुए संजू ने 71.25 औसत और 182.69 की स्ट्राइक रेट से गेंदबाजों को कूटा है.

पिछले मैच में त्रिवेंद्रम रॉयल्स के खिलाफ संजू ने अपनी टीम के लिए 37 गेंदों में 62 रन की पारी खेल डाली. इस पारी में 5 छक्के और 4 चौके लगाए. इससे पहले टूर्नामेंट में उन्होंने त्रिशूर टाइटन्स के खिलाफ 46 गेंदों में 89 रन की पारी खेली थी. इस पारी में उनके बल्ले से नौ छक्के आए थे. उनकी सबसे शानदार पारी कोल्लम सेलर्स के खिलाफ आई जहां उन्होंने 121 रन बनाए थे.

एशिया कप में ओपनिंग पर सवाल

एशिया कप की टीम चुने जाने के बाद से ही शुभमन गिल को अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने के लिए भेजने की खबर सामने आने लगी. मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने टीम सलेक्शन के बाद कहा था, शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल के ना होने की वजह से संजू सैमसन को पारी की शुरुआत का मौका मिला था. ओपनिंग में आने के बाद संजू ने पिछले साल शानदार प्रदर्शन किया था. वह एक कैलेंडर ईयर में टी20 इंटरनेशनल में तीन शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने थे.

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें

homecricket

21 छक्के, 22 चौके और 285 रन, संजू सैमसन का बल्ला उगल रहा आग



Source link