Last Updated:
Auqib Nabi scripts history: आकिब नबी ने दलीप ट्रॉफी में 4 गेंदों पर 4 विकेट लेकर महारिकॉर्ड बना डाला. दलीप ट्रॉफी के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी गेंदबाज ने हैट्रिक सहित लगतार 4 विकेट लिए हों. आकिब इस…और पढ़ें
आकिब नबी ने हैट्रिक सहित चार गेंदों पर 4 विकेट लेकर रचा इतिहास. पारी की शुरुआत में आकिब नबी (Auqib Nabi) ने अच्छी तरह जमे हुए विराट सिंह को 69 रन पर आउट किया और अंततः अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को सिर्फ 1 रन पर आउट करके पूर्वी क्षेत्र की पहली पारी का अंत किया और अपने पांच विकेट पूरे किए. कपिल देव और साईराज बहुतुले के बाद वह दलीप ट्रॉफी में हैट्रिक लेने वाले तीसरे गेंदबाज हैं. कपिल देव ने 1978/79 सीजन के दौरान दिल्ली के फिरोजशाह कोटला में उत्तर क्षेत्र के लिए पश्चिम क्षेत्र के विरुद्ध खेलते हुए यह उपलब्धि हासिल की थी. इसी तरह, साईराज बहुतुले ने 2000/01 सीज़न में पुणे के नेहरू स्टेडियम में पश्चिम क्षेत्र के विरुद्ध पूर्व क्षेत्र के लिए खेलते हुए इस उपलब्धि की बराबरी की थी. नबी ने ईस्ट जोन के खिलाफ पहली पारी में 10.1 ओवर की गेंदबाजी में एक ओवर मेडन रखे और 28 रन देकर पांच विकेट लिए.
आकिब नबी ने 29 प्रथम श्रेणी मैचों में 3,999 गेंदें फेंकी हैं. इस दौरान उन्होंने 1,991 रन दिए हैं और 22.12 की शानदार औसत से 90 विकेट लिए हैं. एक पारी में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/53 है. जबकि मैच में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 10/74 है, जो लंबे स्पेल के दौरान उनके दबदबे को दर्शाता है. 44.4 के स्ट्राइक रेट और सिर्फ 2.98 के इकॉनमी रेट के साथ नबी ने आठ बार पांच विकेट और दो बार दस विकेट लिए हैं, जो लाल गेंद वाले क्रिकेट में उनके कौशल को दर्शाता है.
नबी ने लिस्ट ए मैचों में 42 विकेट लिए हैं
लिस्ट ए क्रिकेट में आकिब नबी ने 29 मैच खेले हैं, जिनमें 1,434 गेंदों पर 28.88 की औसत से 42 विकेट लिए हैं.इसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/39 रहा है. उनकी इकॉनमी रेट 5.07 और स्ट्राइक रेट 34.1 है जो सीमित ओवरों के प्रारूप में भी उनकी प्रभावशीलता को दर्शाती है.
फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 4 गेंदों पर चार विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज
शंकर सैनी ने दिल्ली की ओर से खेलते हुए हिमाचल प्रदेश के खिलाफ चार गेंदों पर 4 विकेट लिए थे.सैनी ने यह कारनामा साल 1988 में किया था. मोहम्मद मुद्दसीर ने जेएंडके के लिए राजस्थान के खिलाफ 2018 में यह उपलब्धि हासिल की थी वहीं कुलवंत खेजरोलिया ने मध्यप्रदेश के लिए 2024 में बड़ौदा के खिलाफ यह कमाल किया था.
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें