Last Updated:
R Ashwin and Preeti Narayanan Love story : भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर आर अश्विन को प्रीति नारायण से स्कूल में ही प्यार हो गया था. कॉलेज खत्म करने के बाद जब वो प्रोफेशनल क्रिकेटर बने तब जाकर उनके प्रपोज किया.
<br />अश्विन टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा सफल रहे. उन्होंने 18 दिसंबर 2024 को ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर बीच सीरीज में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की. अश्विन की इस शानदार कामयाबी में उनके साथ हाई स्कूल में साथ जुड़ी हमेशा कदम से कदम मिलाकर चलने वाली पत्नी हैं.

रविचंद्रन अश्विन की पत्नी का नाम प्रीति नारायणन हैं. अश्विन और प्रीति की प्रेम कहानी पुराने जमाने की रोमांस और किस्मत के खेल की कहानी है. दोनों चेन्नई के एक ही स्कूल में पढ़ते थे. प्रीति को आर अश्विन की क्लास में शिफ्ट किया गया था.

जब अश्विन ने पहली बार प्रीति को देखा तो वह उनके प्रति आकर्षित हो गए. पूरे स्कूल के दौरान कभी भी प्रीति से वो अपने दिल की बात कहने की हिम्मत नहीं जुटा पाए. अश्विन क्रिकेट पर ध्यान लगाने के लिए अलग अलग स्कूलों बदलते रहे लेकिन दोनों ने जन्मदिन और पड़ोस के कार्यक्रमों के दौरान दोस्ती बनाए रखी.

रविचंद्रन अश्विन और प्रीति नारायणन समय के साथ करीबी दोस्त बन गए. चेन्नई के इंजीनियरिंग कॉलेज में एक ही कॉलेज में एडमिशन लिया. इसके बाद दोनों के बीच दूरियां आ गई. इसके बाद प्रीति और अश्विन एक-दूसरे से मिले जब वह चेन्नई सुपर किंग्स के साथ काम कर रही थी और अश्विन ने टीम के साथ करार किया.

अश्विन और प्रीति सातवीं क्लास से एक-दूसरे को जानते हैं और पूरे स्कूल को अश्विन के प्रीति पर क्रश के बारे में पता था. जब क्रिकेटर सालों बाद प्रीति से मिले तो फिर से वही प्यार की भावना जाग उठी. आखिरकार अश्विन ने प्रीति को प्रोपोज करने की हिम्मत जुटाई.

आर अश्विन वे करोड़ों रुपये का सवाल बेहद साधारण तरीके से पूछा. जहां उन्होंने पहली बार क्रिकेट की शुरुआत की थी उसी केमप्लास्ट क्रिकेट ग्राउंड पर प्रीति को ले गए. यह स्थान उनके लिए बेहद खास था. उन्होंने बात करते करते ही प्रपोज कर दिया. अश्विन ने बातचीत के दौरान शादी के लिए पूछ लिया.

साल 2011 में रविचंद्रन अश्विन और प्रीति नारायणन ने बेहद सादगी से सगाई की. जिसके बाद एक भव्य शादी हुई. इस जोड़े ने पारंपरिक तमिल विवाह रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की. रविचंद्रन अश्विन और प्रीति नारायणन की अखिरा और आध्या दो बेटी है.