Asia Cup 2025 के बीच रोहित की अग्निपरीक्षा, BCCI को इस तारीख में करना होगा रिपोर्ट, वनडे पर सवाल

Asia Cup 2025 के बीच रोहित की अग्निपरीक्षा, BCCI को इस तारीख में करना होगा रिपोर्ट, वनडे पर सवाल


Rohit Sharma: टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा को देखने के लिए फैंस बेताब हैं. फिलहाल माहौल एशिया कप 2025 का है लेकिन फैंस वनडे सीरीज का भी इंतजार कर रहे हैं. एशिया कप 2025 के बीच रोहित शर्मा की ‘अग्निपरीक्षा’ होगी. लगभग 4 महीने क्रिकेट से दूर रहने के बाद हिटमैन को एक फिटनेस टेस्ट से गुजरना होगा. ये टेस्ट एशिया कप 2025 के बीच ही शुरू होगा. इस टेस्ट में रोहित को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए फिट साबित करना होगा. 

अक्टूबर में होगी ODI सीरीज

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का आगाज अक्टूबर में होना है. इससे पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली को प्रैक्टिस शुरू करनी होगी. टाइम्स ऑफ इंडिया को पता चला है कि भारत के वनडे कप्तान रोहित शर्मा फिटनेस आकलन परीक्षण के लिए 13 सितंबर को बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में रिपोर्ट करेंगे. 

Add Zee News as a Preferred Source


कितने दिन रहेंगे हिटमैन?

रिपोर्ट में बताया गया, ‘रोहित फिटनेस परीक्षण के लिए 13 सितंबर से बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में मौजूद रहेंगे. वह दो-तीन दिन यहीं रहेंगे और नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के दौरे की तैयारियों को बेहतर बनाने के लिए इसी सेंटर में अभ्यास भी करेंगे.’

ये भी पढे़ं.. Video: पाकिस्तानी कप्तान की सरेआम बेइज्जती, प्रेस कॉन्फ्रेंस में यूं निकला दिवाला, राशिद खान ने जख्मों पर छिड़का नमक

रोहित का होगा यो-यो और ब्रोंको टेस्ट

एक सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस 11-15 सितंबर तक अपने मुख्य मैदान पर दलीप ट्रॉफी का फाइनल भी आयोजित कर रहा है, इसलिए रोहित फिटनेस परीक्षण से गुजरेंगे और उसी सेंटर के एक अलग मैदान पर ट्रेनिंग करेंगे.’ हिटमैन को इस दौरान यो-यो टेस्ट के अलावा, मुंबई के इस स्टार को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में नए शुरू किए गए ब्रोंको टेस्ट से भी गुजरना होगा. 



Source link