Duleep Trophy 2025: झारखंड के मनीषी ने नॉर्थ जोन की उड़ान पर लगाई ब्रेक, पर शमी ने लुटाया ‘शतक’

Duleep Trophy 2025: झारखंड के मनीषी ने नॉर्थ जोन की उड़ान पर लगाई ब्रेक, पर शमी ने लुटाया ‘शतक’


Last Updated:

Duleep Trophy 2025: नॉर्थ जोन ने दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में ईस्ट जोन के खिलाफ पहली पारी में 405 रन बनाए हैं. उसकी ओर से सबसे अधिक 76 रन कन्हैया वधावन ने बनाए. ईस्ट जोन के लिए 21 साल के मनीषी ने 6 विकेट झ…और पढ़ें

झारखंड के मनीषी ने नॉर्थ जोन की उड़ान पर लगाई ब्रेक, पर शमी ने लुटाया 'शतक'Duleep Trophy 2025: मोहम्मद शमी ने नॉर्थ जोन के खिलाफ पहली पारी में 100 रन लुटा दिए.
नई दिल्ली. तकरीबन एक साल बाद फर्स्ट क्लास मैच खेल रहे मोहम्मद शमी उस लय में नहीं हैं, जिसके लिए वे जाने जाते हैं. जब यह खिलाड़ी अपने रंग में होता होता है कि बैटर्स में अलग ही खौफ होता है लेकिन दलीप ट्रॉफी ऐसा कुछ नजर नहीं आया. मोहम्मद शमी ने नॉर्थ जोन के खिलाफ ईस्ट जोन की ओर खेलते हुए 23 ओवर बॉलिंग की और 100 रन लुटाए. इस तरह ‘अनचाहा शतक’ बनाने के बावजूद उनके खाते में सिर्फ एक विकेट आया. वह तो भला हो झारखंड के मनीषी का जिन्होंने शानदार गेंदबाजी कर नॉर्थ जोन को विशाल स्कोर बनाने से रोका. नॉर्थ जोन की टीम मैच के दूसरे दिन 405 रन बनाकर आउट हो गई, जिसमें 6 विकेट मनीषी के नाम रहे.

नॉर्थ जोन और ईस्ट जोन के बीच दलीप ट्रॉफी का क्वार्टर फाइनल बेंगलुरू में खेला जा रहा है. नॉर्थ जोन की टीम ने इस मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए 405 रन बनाए. उसकी पारी मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को सिमटी. ईस्ट जोन की टीम में मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार जैसे अनुभवी गेंदबाज थे लेकिन ये दोनों ही बुरी तरह फेल रहे. शमी 23 ओवर के अपने स्पेल में 100 देकर सिर्फ एक विकेट ले सके. मुकेश कुमार ने 14.5 ओवर में 50 रन दिए और विकेट एक भी नहीं ले सके. अनुभवी गेंदबाजों के नाकाम रहने पर 21 वर्षीय स्पिनर मनीषी ने मोर्चा संभाला. उन्होंने 22.2 ओवर में 111 रन देकर 6 विकेट झटके. सूरज जायसवाल ने दो विकेट अपने नाम किए.

नॉर्थ जोन की बात करें तो उसके लगभग सभी बैटर्स ने रन बनाए. टीम के लिए सबसे बड़ा योगदान कन्हैया वधावन (76) का रहा. आयुष बडोनी (63) ने भी अर्धशतक लगाया लेकिन निशांत संधू (47) तीन रन से यह आंकड़ा चूक गए. यश ढुल ने 39, कप्तान अंकित कुमार ने 30, मयंक डागर ने 28 और ओपनर शुभम खजूरिया ने 26 रन बनाए. इन सबके अलावा आकिब नबी की पारी बेहद खास रही. आकिब ने नौवें नंबर पर बैटिंग करते हुए 33 गेंद में 44 रन की जोरदार पारी खेली. यह उनकी ही पारी का कमाल था कि 308 रन पर सातवां विकेट गंवाने के बावजूद नॉर्थ जोन की टीम 400 का आंकड़ा पार कर पाई.

विजय प्रभात शुक्लाAssociate Editor

दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड…और पढ़ें

दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड… और पढ़ें

homecricket

झारखंड के मनीषी ने नॉर्थ जोन की उड़ान पर लगाई ब्रेक, पर शमी ने लुटाया ‘शतक’



Source link