VIDEO: यूं ही फिसल गए हा हा हा.. स्वीप कहें या झाड़ू शॉट, पिच पर चकरघिन्नी बने मोहम्मद रिजवान, हुई गजब बेइज्जती

VIDEO: यूं ही फिसल गए हा हा हा.. स्वीप कहें या झाड़ू शॉट, पिच पर चकरघिन्नी बने मोहम्मद रिजवान, हुई गजब बेइज्जती


Mohammad Rizwan: पाकिस्तान के नामी खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम इन दिनों करियर की उलटी गिनती गिन रहे हैं. दोनों स्टार बल्लेबाजों को एशिया कप 2025 से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. इस बीच मोहम्मद रिजवान का एक वीडियो जले पर नमक छिड़कता हुआ नजर आ रहा है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. यह वीडियो कैरेबियन प्रीमियर लीग का है जिसमें रिजवान सैंट किट्स नेविस पैट्रियॉट्स की टीम का हिस्सा हैं. 

चारो खाने चित हुए रिजवान

साल दर साल मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम का ग्राफ गिरता नजर आ रहा है. एशिया कप 2025 से बाहर होने के बाद भी फॉर्म में सुधार देखने को नहीं मिला है. रिजवान का वीडियो क्लीन बोल्ड का है जिसमें उनका स्वीप शॉट झाड़ू की सफाई से कम नहीं लग रहा है. एक स्पिनर की डिलीवरी पर रिजवान चकरघिन्नी की तरह नाच गए और क्लीन बोल्ड हो गए. ये वीडियो सीपीएल के 8वें मुकाबला का है, जिसमें रिजवान 3 रन पर आउट हुए. 

Add Zee News as a Preferred Source


ये भी पढ़ें.. सामने कौन है, फर्क नहीं पड़ता..’ गेंदबाजों के लिए बेरहम हैं रोहित शर्मा, रिप्लाई से उड़ा दिया गर्दा

बारबडोज रॉयल्स ने जले पर छिड़का नमक

मुकाबले में विरोधी टीम बारबडोज रॉयल्स ने रिजवान के जख्म पर कील ठोक दी है. रिजवान के बोल्ड के वीडियो को एक इंडियन सॉन्ग से एडिट किया गया है. जिसमें गाना लगाया गया, ‘हाल कैसा है जनाब का, क्या ख्याल है आपका, तुम तो मचल गए हो.. हो.. हो, यूं ही फिसल गए हा.. हा.. हा..’ फिसल गए वाली लाइन पर रिजवान चारो खाने चित नजर आते हैं. फैंस को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है. 

कप्तान ने किया बाहर

इसके बाद रिजवान की टीम के कप्तान इमाद वसीम ने ही उन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया. रिजवान लगातार 2 मैच में टीम से बाहर नजर आए. हालांकि, उनकी टीम सीपीएल में शानदार प्रदर्शन करती दिख रही है. दूसरी तरफ पाकिस्तान की टीम एशिया कप के लिए तैयारियों में जुटी हुई है. 





Source link