VIDEO: 17 साल बाद सामने आया हरभजन सिंह ‘थप्पड़ कांड’ का असली वीडियो

VIDEO: 17 साल बाद सामने आया हरभजन सिंह ‘थप्पड़ कांड’ का असली वीडियो


Last Updated:

IPL 2008 Slapgate: इंडियन प्रीमियर लीग 2008 में हरभजन सिंह और श्रीसंत के बीच हुए थप्पड़ कांड का असली वीडियो आईपीएल के संस्थापक और पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी ने जारी किया है.

VIDEO: 17 साल बाद सामने आया हरभजन सिंह 'थप्पड़ कांड' का असली वीडियोहरभजन सिंह और श्रीसंत के बीच हुए थप्पड़ कांड का असली वीडियो आया सामने
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह और श्रीसंत के बाद इंडियन प्रीमियर लीग में हुए थप्पड कांड पर काफी बवाल हुआ था. इस घटना के कई सालों तक दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई थी. अब जब भज्जी और श्री के बीच सबकुछ ठीक हो गया है तो इस घटना का वीडियो सामने आया है. आईपीएल 2008 के पहले एडिशन से अब तक छुपाया गया ‘थप्पड़गेट’ का अनसीन फुटेज आईपीएल के संस्थापक और पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी ने जारी किया है.

साल 2008 में मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच एक मैच में मुंबई के हरभजन सिंह ने पंजाब के तेज गेंदबाज एस श्रीसंत को थप्पड़ मारा था. जिसे ‘थप्पड़गेट’ के नाम से जाना गया. अब आईपीएल के संस्थापक और पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी ने हरभजन और श्रीसंत के बीच हुई घटना का अनदेखा फुटेज जारी किया है. ऑस्ट्रेलियाई विश्व कप विजेता कप्तान माइकल क्लार्क के साथ Beyond23 क्रिकेट पॉडकास्ट पर ललित मोदी ने वह फुटेज शेयर किया.

View this post on Instagram





Source link