अजूबा: 46,564 गेंदें खेल चुका भारत का यह महान बल्लेबाज, करोड़ों भारतीय फैंस के दिलों पर करता है राज

अजूबा: 46,564 गेंदें खेल चुका भारत का यह महान बल्लेबाज, करोड़ों भारतीय फैंस के दिलों पर करता है राज


भारत का एक महान बल्लेबाज इंटरनेशनल क्रिकेट में 46,564 गेंदें खेल चुका है. इंटरनेशनल क्रिकेट में इस बल्लेबाज ने रनों और शतकों का अंबार लगाया है. करोड़ों भारतीय फैंस के दिलों पर यह बल्लेबाज राज करता है. टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा गेंदें खेलने का रिकॉर्ड इस बल्लेबाज के नाम पर दर्ज है. इस बल्लेबाज ने टेस्ट क्रिकेट में 31258 गेंदें खेली हैं, जो दुनिया में सबसे ज्यादा है. यह रिकॉर्ड अपने आप में ही बहुत बड़ा अजूबा है.

46,564 गेंदें खेल चुका भारत का यह महान बल्लेबाज

भारत के महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने टेस्ट, वनडे और T20I तीनों ही फॉर्मेट्स को मिलाकर कुल 46,564 गेंदें खेली हैं. राहुल द्रविड़ ने टेस्ट क्रिकेट में दुनिया में सबसे ज्यादा 31258 गेंदें खेली हैं. राहुल द्रविड़ ने इसके अलावा वनडे इंटरनेशनल करियर में 15285 गेंदें खेली हैं. राहुल द्रविड़ ने T20I क्रिकेट में 21 गेंदों का सामना किया है. राहुल द्रविड़ भारत के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज रहे हैं और उन्होंने टीम इंडिया को कई ऐतिहासिक जीत दिलाई हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


दुनिया के महान बल्लेबाजों में से एक

राहुल द्रविड़ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के महान बल्लेबाजों में से एक रहे हैं. राहुल द्रविड़ ने 1996 से लेकर साल 2012 तक अपने 16 साल लंबे इंटरनेशनल क्रिकेट करियर के दौरान 24208 रन बनाए हैं, जिसमें 48 शतक भी शामिल हैं. राहुल द्रविड़ ने भारत के लिए 344 वनडे मैचों में 39.17 की औसत से 10889 रन बनाए हैं, जिसमें 12 शतक और 83 अर्धशतक शामिल हैं. इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 153 रन रहा.

टेस्ट और ODI क्रिकेट में 10000 से ज्यादा रन

राहुल द्रविड़ ने 164 टेस्ट मैचों में 52.31 की औसत से 13288 रन बनाए हैं, जिसमें 36 शतक और 63 अर्धशतक शामिल हैं. राहुल द्रविड़ के नाम टेस्ट क्रिकेट में 5 दोहरे शतक जड़ने का रिकॉर्ड भी दर्ज है. राहुल द्रविड़ का टेस्ट क्रिकेट में बेस्ट स्कोर 270 रन रहा. राहुल द्रविड़ ने भारत के लिए 1 टी20 इंटरनेशनल मैच भी खेला है, जिसमें उन्होंने 31 रन बनाए हैं. राहुल द्रविड़ ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने इस एकमात्र टी20 इंटरनेशनल मैच में लगातार तीन गेंदों पर तीन छक्के भी लगाए थे. सचिन तेंदुलकर के बाद राहुल द्रविड़ ही भारत के ऐसे दूसरे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने टेस्ट और ODI क्रिकेट में 10000 से ज्यादा रन बनाए हैं.



Source link