अवैध क्लिनिक पर प्रशासन का एक्शन: विदिशा में झोलाछाप डॉक्टर का क्लिनिक सील, दस्तावेज नहीं दिखा पाया – Vidisha News

अवैध क्लिनिक पर प्रशासन का एक्शन:  विदिशा में झोलाछाप डॉक्टर का क्लिनिक सील, दस्तावेज नहीं दिखा पाया – Vidisha News



विदिशा में अवैध रूप से चल रहे क्लिनिकों पर प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने स्वास्थ्य विभाग को जिले में अवैध क्लिनिक न चलने देने के निर्देश दिए हैं।

.

मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी की टीम ने ग्राम अहमदानगर में शनिवार को छापेमारी की। यहां अरुण विश्वास नाम का व्यक्ति बिना किसी दस्तावेज और अनुमति के क्लिनिक चला रहा था। टीम ने मौके पर पंचनामा बनाकर क्लिनिक को सील कर दिया।

झोलाछाप डॉक्टरों की वजह से कई मौतें विदिशा जिले में झोलाछाप डॉक्टरों की वजह से कई मौतें हो चुकी हैं। लटेरी में एक बच्चे और त्योंदा में एक महिला की मौत गलत इंजेक्शन से हुई थी। इसके बाद भी जिले भर के झोलाछाप डॉक्टर मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे है दैनिक भास्कर ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद कलेक्टर ने कार्रवाई शुरू की।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध रूप से चिकित्सा व्यवसाय करने वालों पर कठोर कार्रवाई होगी। नागरिकों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए विशेष दल गठित कर निरीक्षण किया जा रहा है।



Source link