आगर मालवा में महापुरुषों की प्रतिमा के अनावरण से पहले एक विवाद सामने आया है। रविवार को मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नागरसिंह चौहान को डॉ. भीमराव अंबेडकर और महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करना है।
.
इससे पहले शनिवार शाम को भाजपा कार्यकर्ताओं की समरसता रैली के दौरान यह घटना हुई। बस स्टैंड क्षेत्र में एक दुकानदार ने दोनों महापुरुषों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की। सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। इस दौरान आरोपी वहां से फरार हो गया।
घटना शहर में समरसता रैली के दौरान की है।
कार्यकर्ता और समाज के लोग थाने पहुंचे। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। फरियादी सुमेर सिंह की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अमन मुल्तानी और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी शशि उपाध्याय ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

सूचना पर मौके पर बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता पहुंच गए।