Last Updated:
Damoh Crime News: मध्य प्रदेश के दमोह में राजस्थान के दिलखुश योगी का ऑनलाइन प्यार खतरनाक मोड़ ले लिया. इंस्टाग्राम-फेसबुक पर बनी दोस्ती प्यार में बदल गई.
ऑनलाइन प्यार का खतरनाक कारनामाप्रेमिका का इंकार और टूटा दिल
दमोह पहुंचने के बाद दिलखुश को उसकी प्रेमिका ने निराश किया. युवती ने उससे मिलने से साफ इंकार कर दिया. वह अपने घर पर नहीं थी, बल्कि बांदकपुर चौकी के हलगज गांव में अपने रिश्तेदार के घर रह रही थी. प्यार में पागल दिलखुश उस गांव तक पहुंच गया, लेकिन प्रेमिका तब भी नहीं मिली. बार-बार इंकार ने दिलखुश को हताश कर दिया, और उसने एक खतरनाक कदम उठाया, जो जानलेवा साबित हो सकता था.
निराश और आहत दिलखुश ने गांव में लगे बिजली के हाईटेंशन टावर पर चढ़कर अपनी जान जोखिम में डाल दी. वह शोले फिल्म के धरमेंद्र की तरह चिल्लाने लगा, जिससे गांव वालों का ध्यान उसकी ओर गया. लोगों ने उसे उतारने की कोशिश की, लेकिन वह टावर से कूदने की धमकी देने लगा. आखिरकार, ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद दिलखुश को सुरक्षित नीचे उतारा और उसे हिरासत में ले लिया.
पुलिस कार्रवाई और परिजनों का इंतजार
हिरासत में लेने के बाद भी प्रेमिका दिलखुश से मिलने नहीं आई. हिंडोरिया थाना प्रभारी ने बताया कि युवक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और वे राजस्थान से दमोह आ रहे हैं. परिजनों के आने के बाद दिलखुश को उनके हवाले कर दिया जाएगा. इस घटना ने ऑनलाइन रिश्तों की जटिलताओं और भावनात्मक जोखिमों को उजागर किया है.
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a…और पढ़ें
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a… और पढ़ें