एक तरफ संजू सैमसन का हाहाकार… दूसरी तरफ चेले ने भी बल्ले से बरसाई आग, ठोका ताबड़तोड़ शतक

एक तरफ संजू सैमसन का हाहाकार… दूसरी तरफ चेले ने भी बल्ले से बरसाई आग, ठोका ताबड़तोड़ शतक


DPL: संजू सैमसन एशिया कप 2025 से पहले बल्ले से केरल प्रीमियर लीग (KCL) में बल्ले से हाहाकार मचाते नजर आए. उन्होंने 3 मैच में ही छक्कों-चौकों से रनों का अंबार लगा दिया. अब दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) के एलीमिनेटर मुकाबले में उनके टीम मेट ने भी तबाही मचा डाली है. इस खिलाड़ी ने शतक ठोक टीम को टूर्नामेंट से बाहर होने से बचाया. पारी में सैमसन के साथी ने 15 छक्के जमाए और तूफानी अंदाज में सेंचुरी पूरी की. 

एलिमिनेटर में शानदार जीत

हम बात कर रहे हैं राजस्थान रॉयल्स के नितीश राणा की. डीपीएल में राणा वेस्ट दिल्ली लायंस के कप्तान हैं. एलिमिनेटर मैच में राणा एंड कंपनी का मुकाबला साउथ दिल्ली सुपर स्टार्स से था. नितीश राणा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. साउथ दिल्ली की टीम की तरफ से अनमोल शर्मा 55 रन, तेजस्वी दहिया ने 60 रन की पारी खेली, वहीं सुमित माथुर ने आखिर में 48 रन ठोक टीम के स्कोर को 201 रन तक पहुंचा दिया. 

Add Zee News as a Preferred Source


वेस्ट दिल्ली की खराब शुरुआत

वेस्ट दिल्ली की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही. टीम के ओपनर क्रिश यादव महज 31 के स्कोर पर आउट हो गए. इसके बाद दो बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार करने में कामयाब नहीं हुए. लेकिन मैदान पर आए नितीश राणा ने विरोधी टीम को चांस ही नहीं दिया. उन्होंने तूफानी अंदाज में पारी का आगाज किया और टीम को जीत दिलाकर ही हटे. 

ये भी पढे़ं.. सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड पर ‘ग्रहण’… 21 साल लंबे करियर वाले खिलाड़ी ने भरी हुंकार, क्या बन पाएगा नंबर-1

134 रन की पारी

आईपीएल 2025 में नीतीश राणा कुछ खास करने में कामयाब नहीं हुए थे. लेकिन उन्होंने डीपीएल में अपनी फॉर्म दिखा दी है. राणा ने महज 55 गेंद में 134 रन की तूफानी पारी खेली. उन्होंने 8 चौके और 15 छक्के जमाए और मैच के हीरो साबित हुए. वेस्ट दिल्ली की टीम ने मैच में 7 विकेट से जीत दर्ज की. अब राणा की टीम फाइनल से महज एक कदम दूर है. अब 30 जुलाई को वेस्ट दिल्ली की टीम क्वालीफायर-2 खेलेगी. 



Source link