एमपीसीए चुनाव में आज जमा होंगे फॉर्म: महाआर्यमान का प्रेसिडेंट बनना तय, दो पदों पर चुनाव होने की संभावना – Indore News

एमपीसीए चुनाव में आज जमा होंगे फॉर्म:  महाआर्यमान का प्रेसिडेंट बनना तय, दो पदों पर चुनाव होने की संभावना – Indore News


मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) के चुनाव के लिए आज (शनिवार) फॉर्म भरे जाएंगे। शाम तक यह भी स्पष्ट हो जाएगा कि चुनाव होंगे या कमेटी निर्विरोध निर्वाचित होगी। चुनाव की स्थिति बनी, तो 2 सितंबर को वोटिंग होगी। इस चुनाव में ग्वालियर के महाआर्यमन सि

.

एमपीसीए की नवीन कार्यकारिणी में इंदौर का दबदबा नजर आएगा। इंदौर के लोगों ने ही नामांकन फॉर्म लिए हैं। सिंधिया की टीम में कई पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और अंपायर शामिल होंगे। कानून के जानकारों को भी टीम में स्थान मिला है।

एमपीसीए में अध्यक्ष पद के दावेदार महाआर्यमन सिंधिया।

सचिव के लिए क्रिकेटर सुधीर असनानी का नाम

चुनाव की तय प्रक्रिया के अनुसार शुक्रवार को नामांकन फार्मों का वितरण किया गया। सत्ताधारी ज्योतिरादित्य सिंधिया, संजय जगदाले गुट की ओर से सचिव पद के लिए पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सुधीर असनानी के नाम पर मुहर लगी है। एक अन्य पूर्व अंतरराष्ट्रीय अंपायर राजीव रिसोड़कर प्रबंधकारिणी के लिए दावेदार बनाए गए हैं।

सहसचिव के लिए पूर्व अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर अरुंधति किरकिरे को आगे किया गया है, जबकि कोषाध्यक्ष के लिए पूर्व क्रिकेटर संजीव दुआ आगे आए हैं। पूर्व भारतीय महिला क्रिकेट कप्तान संध्या अग्रवाल भी प्रबंधकारिणी सदस्य के रूप में उम्मीदवार हैं।

प्रबंधकारिणी में कानून के जानकार भी

उपाध्यक्ष पद के लिए विनीत सेठिया को उतारा जा रहा है। विनीत के पिता स्व. महेंद्र सेठिया एमपीसीए में विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। कानून के जानकार प्रसून कनमड़ीकर को भी प्रबंधकारिणी में भेजने की तैयारी है।

प्रसून के पिता स्व. मिलिंद कनमड़ीकर एमपीसीए के सचिव सहित बीसीसीआई में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं, जबकि उनके दादा स्व. अनंतवागेश कनमड़ीकर बीसीसीआई के सचिव रहे हैं। विजेश राणा को भी प्रबंधकारिणी सदस्य के लिए सत्तापक्ष ने उम्मीदवार बनाया है।

30 अगस्त तक फॉर्म जमा कराना होंगे।

30 अगस्त तक फॉर्म जमा कराना होंगे।

एमपीसीए चुनाव की टाइमलाइन

  • 29 अगस्त से नामांकन फॉर्म मिलना शुरू होंगे।
  • 30 अगस्त तक फॉर्म जमा कराना होंगे।
  • 31 अगस्त नाम वापसी की अंतिम तिथि है।
  • एमपीसीए की चुनावी एजीएम 2 सितंबर को होगी।

तीन उम्मीदवार सत्ताधारी पैनल के अपोजिट में लेकर आए फार्म

अमरदीप पठानिया, राकेश भार्गव, प्रेम पटेल ने सत्ताधारी गुट के खिलाफ नामांकन फॉर्म लिए हैं। पठानिया ने सहसचिव, राकेश भार्गव और प्रेम पटेल ने उपाध्यक्ष के लिए नामांकन फॉर्म लिए हैं। यदि वे नामांकन जमा करते हैं तो इन पदों पर चुनाव होने की संभावना है। हालांकि सूत्रों का कहना है सत्ताधारी दल इन तीनों ही नामों से चर्चा कर इन्हें मना लेगा, जिससे यह फॉर्म वापस ले लेंगे।



Source link