तुम्हें शर्म आनी चाहिए ललित मोदी… गुस्से से लाल हुईं श्रीसंत की पत्नी

तुम्हें शर्म आनी चाहिए ललित मोदी… गुस्से से लाल हुईं श्रीसंत की पत्नी


Last Updated:

IPL Slapgate: श्रीसंत की पत्नी आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी और ऑस्ट्रेलिया के वर्ल्ड कप विनिंग कैप्टन माइकल क्लार्क दोनों पर भड़कीं हैं. भुवनेश्वरी कुमारी ने थप्पड़ कांड का वीडियो जारी करने को शर्मनाक बताय…और पढ़ें

तुम्हें शर्म आनी चाहिए ललित मोदी... गुस्से से लाल हुईं श्रीसंत की पत्नीललित मोदी को खरी-खरी सुनातीं श्रीसंत की पत्नी
नई दिल्ली: आईपीएल का स्लैपगेट कांड भला कौन भूल सकता है. जी हां! टूर्नामेंट का ओपनिंग सीजन, जिसमें श्रीसंत की रोती हुई तस्वीर सामने आई थी. आरोप लगा कि हरभजन सिंह ने उन्हें थप्पड़ मारा था. जिसके बाद भज्जी को पूरे सीजन के लिए सस्पेंड भी कर दिया गया था. मगर अब तक किसी ने वो वीडियो नहीं देखा था, जिसमें मुंबई इंडियंस की कप्तानी करने वाले भज्जी ने किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेल रहे श्रीसंत का थप्पड़ मारा था.

अब पूर्व आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी और माइकल क्लार्क के यूट्यूब पॉडकास्ट बियॉन्ड23 क्रिकेट पर उस थप्पड़ कांड का अनदेखा वीडियो शेयर किया गया है. दुनिया ने पहली बार जाना कि उस रात दोनों क्रिकेटर्स के बीच क्या हुआ था. लेकिन वीडियो शेयर करते ही श्रीसंत की पत्नी भुवनेश्वरी कुमारी आगबबूला हो चुकीं हैं.



Source link