Last Updated:
DPL 2025 Eliminator: दिल्ली प्रीमियर लीग के एलिमिनेटर में नितीश राणा की टीम के बल्लेबाज और विरोधी गेंदबाज के बीच जमकर झड़प हुई. उन्होंने बीच बचाव कर मामला शांत कराया.
दिल्ली प्रीमियर लीग में हुआ हंगामा दिल्ली प्रीमियर लीग में शुक्रवार को मामला बेहद गरम हो गया था. दोनों टीम के खिलाड़ी एक दूसरे को मारने पर उतर आए. यह सब तब हुआ जब वेस्ट दिल्ली लायंस के ओपनिंग बल्लेबाज कृष्ण यादव को 11वें ओवर में अमन भारती की गेंद पर आउट किया गया. टीम 202 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी. 11वें ओवर की पहली गेंद पर कृष्ण ने तेज गेंदबाज भारती को लॉन्ग-ऑफ के ऊपर छक्का मारने की कोशिश की. सही कनेक्शन नहीं बना और अनमोल शर्मा ने उन्हें बाउंड्री रोप के पास कैच कर लिया. इसके बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई.