- Hindi News
- Sports
- Junior Pakistani Hockey Team To Visit India Dainik Bhaskar Update
स्पोर्ट्स डेस्क14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
तस्वीर 2023 की है, पाकिस्तान टीम ओमान में हुए जूनियर एशिया कप में रनर-अप रही थी।
जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान की टीम भारत आएगी। हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने शनिवार को कहा, पाकिस्तान ने तमिलनाडु में होने वाले इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन (FIH) जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप के लिए अपनी जूनियर टीम भेजने पर सहमति दे दी है।
वर्ल्ड कप तमिलनाडु के मदुरई और चेन्नई में 28 नवंबर से 10 दिसंबर तक खेला जाएगा। दूसरी ओर, भारत में चल रहे सीनियर हॉकी एशिया कप के लिए पाकिस्तान टीम ने भारत आने से मना कर दिया था। वहां की सरकार ने सुरक्षा कारणों से अपना नाम वापस लिया था।

भारत ने 2023 में चौथी बार जूनियर हॉकी एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था। टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को ही 2-1 से हराया था।
भारत-पाकिस्तान पूल बी में हॉकी एशिया कप से पाकिस्तान के हटने के बाद, जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की भागीदारी को लेकर अनिश्चितता थी। हालांकि, अब कन्फर्मेशन के बाद टूर्नामेंट तय शेड्यूल पर हो सकेगा। भारत और पाकिस्तान को चिली और स्विट्जरलैंड के साथ पूल बी में रखा गया है।
महासचिव ने पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन से बात की टूर्नामेंट में पाकिस्तान की भागीदारी को लेकर महासचिव भोला नाथ ने कहा कि उन्होंने पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन के साथ बातचीत की। वे टूर्नामेंट के लिए अपनी जूनियर टीम भारत भेजेंगे।
नाथ ने मीडिया से कहा,
पाकिस्तान ने सहमति दी है कि वे अपनी जूनियर हॉकी टीम को वर्ल्ड कप में खेलने के लिए भेजेंगे, जो चेन्नई और मदुरई में होगा।

पाकिस्तान को एशिया कप खेलने आना चाहिए था- असलम शेरखान भारतीय हॉकी के दिग्गज असलम शेरखान ने एशिया कप में पाकिस्तान के न आने पर कहा, टीम को टूर्नामेंट में हिस्सा लेना चाहिए था। भारत में डरने की कोई बात नहीं है। देश खेल और संस्कृति के मामले में बहुत अच्छा है। यहां सुरक्षा में चूक का सवाल ही नहीं।

पाकिस्तानी टीम ने बिहार के राजगीर में चल रहे सीनियर एशिया कप में भारत आने से मना कर दिया था। टीम ने सुरक्षा कमी को कारण बताया था।
21 सितंबर को भारत सरकार ने मल्टीनेशनल टूर्नामेंट में खेलने की इजाजत दी पिछले हफ्ते, भारत सरकार ने नई स्पोर्ट्स पॉलिसी में पाकिस्तान के साथ मल्टीनेशनल टूर्नामेंट में भारत को खेलने की इजाजत दी थी। इसमें कहा गया कि भारतीय एथलीट्स और टीमों को उन अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में भाग लेने दिया जाएगा, जिनमें पाकिस्तान की टीमें या खिलाड़ी भी हों। हालांकि, भारत पाकिस्तान में होने वाले किसी भी टूर्नामेंट में भाग नहीं लेगा, साथ ही दोनों देशों के बीच कोई भी द्विपक्षीय सीरीज या मैच नहीं होंगे।
4 पॉइंट्स में भारत की नई स्पोर्ट्स पॉलिसी को समझिए।
- इंटरनेशनल और मल्टीनेशनल इवेंट्स (चाहे भारत में हों या विदेश में) में भारत इंटरनेशनल खेल संस्थाओं के नियमों और अपने खिलाड़ियों के हितों को ध्यान में रखकर निर्णय लेगा।
- भारतीय टीमें और खिलाड़ी उन इंटरनेशनल इवेंट्स जैसे- कॉमनवेल्थ गेम्स, ओलिंपिक, क्रिकेट, हॉकी वर्ल्ड कप आदि में हिस्सा लेंगे, जिनमें पाकिस्तानी टीमें और खिलाड़ी खेलेंगे। यह ठीक वैसा ही है, जैसे भारत में होने वाले मल्टीनेशनल इवेंट्स में पाकिस्तान, खिलाड़ी भी भाग ले सकेंगे।
- भारत को इंटरनेशनल स्पोर्ट्स इवेंट्स की मेजबानी के लिए पसंदीदा जगह बनाने के लिए खिलाड़ियों, अधिकारियों, तकनीकी कर्मचारियों, इंटरनेशनल खेल संस्थाओं के पदाधिकारियों की वीजा प्रोसेस आसान की जाएगी।
- इंटरनेशनल खेल संस्थाओं के पदाधिकारियों को उनकी कार्यावधि की अवधि (अधिकतम 5 साल तक) के लिए प्राथमिकता के आधार पर मल्टी-एंट्री वीजा भी दिया जाएगा, ताकि वे देश में आसानी से आ-जा सकें।
पहलगाम आतंकी हमले के बाद विरोध हो रहा पहलगाम में आतंकी हमले के बाद क्रिकेट एशिया कप में भी भारत के पाकिस्तान से खेलने का विरोध हो रहा है। यहां तक कि पाकिस्तान बिहार के राजगीर में भारत की मेजबानी में हो रहे हॉकी एशिया कप से भी हट गया। इस संबंध में मानसून सत्र में लोकसभा में भी सवाल उठा था। पूर्व क्रिकेटर्स की भारतीय टीम ने भी वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) में पाकिस्तान से खेलने से इनकार कर दिया था।

पूर्व क्रिकेटर्स की भारतीय टीम ने वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में पाकिस्तान से खेलने से इनकार कर दिया था।
पहलगाम अटैक के बाद भारत-PAK संबंध तनावपूर्ण भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद तनावपूर्ण हो गए, जिसमें 22 अप्रैल को आतंकियों ने 26 टूरिस्ट की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम शहर से 6 किलोमीटर दूर बैसरन घाटी में 2 अप्रैल को आतंकवादियों ने हमला किया था।