पिछोर जा रही महिला बाइक की टक्कर से गंभीर घायल: इलाज के लिए झांसी ले जाते समय मौत – Shivpuri News

पिछोर जा रही महिला बाइक की टक्कर से गंभीर घायल:  इलाज के लिए झांसी ले जाते समय मौत – Shivpuri News



शिवपुरी जिले के दिनारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक सड़क हादसा हुआ। शाम करीब 7 बजे रजकू पाल नाम की महिला अपने गांव छितीपुर से रिश्तेदारी बदरखा, पिछोर जा रही थीं।

.

दिनारा से पिछोर की ओर जा रही प्लेटिना बाइक (नंबर MP35FE9804) ने सड़क पार कर रही रजकू पाल को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला को पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें झांसी रेफर किया गया।

लेकिन झांसी ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। दिनारा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।



Source link