बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में चार हाथी गांव पहुंचे: मझखेता गांव में धान की फसल को नुकसान, चार घंटे में जंगल भेजा – Umaria News

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में चार हाथी गांव पहुंचे:  मझखेता गांव में धान की फसल को नुकसान, चार घंटे में जंगल भेजा – Umaria News


बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के ताला कोर क्षेत्र से चार जंगली हाथी शुक्रवार रात मानपुर बफर परिक्षेत्र के मझखेता गांव में पहुंच गए। हाथियों ने गांव से सटे खेतों में धान की फसल को नुकसान पहुंचाया।

.

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पिछले कुछ समय से जंगली हाथियों की संख्या बढ़ रही है। ये हाथी अक्सर जंगल से निकलकर आसपास के गांवों की ओर आ जाते हैं।

हाथियों की जानकारी मिलते ही बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की टीम और हाथी मित्र दल मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने भी बड़ी संख्या में एकत्र होकर शोर मचाया और आग जलाई। दो गाड़ियों में आए बीस से अधिक स्टाफ ने सायरन बजाकर हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा।

मानपुर बफर परिक्षेत्र के अधिकारी मुकेश अहिरवार ने बताया कि चार घंटे की मशक्कत के बाद हाथियों को जंगल में भेजा गया है। टीम हाथियों की निगरानी कर रही है। फिलहाल हाथी कोर एरिया के जंगल में हैं।



Source link