बाढ़ से बचाव के लिए रायसेन में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण: एक्सपर्ट्स ने भूकम्प, आग, सर्पदंश और वज्रपात जैसे संकटों से निपटने की तकनीक भी सिखाई – Raisen News

बाढ़ से बचाव के लिए रायसेन में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण:  एक्सपर्ट्स ने भूकम्प, आग, सर्पदंश और वज्रपात जैसे संकटों से निपटने की तकनीक भी सिखाई – Raisen News



रायसने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बाढ़ राहत और बचाव तकनीकों पर एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर आपदा प्रबंधन संस्थान भोपाल के विशेषज्ञों ने अधिकारियों और कर्मचारियों को आपातकालीन स्थितियों से

.

विशेषज्ञों ने बताया कि लगातार मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बन सकती है। इस दौरान नदियों और बरसाती नालों से दूर रहने, ऊंचे स्थानों पर शरण लेने और घर में जरूरी सामान व प्राथमिक चिकित्सा किट पहले से तैयार रखने की सलाह दी गई।

अन्य आपदाओं से निपटने के तरीके भी बताए

प्रशिक्षण में सर्पदंश, वज्रपात, भवनों में आग लगना और भूकंप जैसी आपदाओं से सुरक्षा के उपायों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने बताया कि इन आपदाओं के समय धैर्य और सतर्कता सबसे जरूरी होती है। साथ ही राहत कार्य कैसे त्वरित और प्रभावी ढंग से किए जाएं, इस पर भी जानकारी दी गई।

यह अधिकारी रहे उपस्थित

प्रशिक्षण कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर, अधीक्षक भू-अभिलेख सहित कई विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे। सभी ने बाढ़ और अन्य आपदाओं से निपटने के उपायों को गंभीरता से सीखा और आपसी समन्वय बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।



Source link